फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Munshi's body found hanging in Shraddhapuri; panic ensues.

Meerut News: श्रद्धापुरी में फंदे पर लटका मिला मुंशी का शव, अफरातफरी मची

Thu, 13 Aug 2026 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
Munshi's body found hanging in Shraddhapuri; panic ensues.
- सड़ चुका था शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी मकान मालिक को जानकारी
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के चलते अलग रहता था
-पुलिस कर रही मामले की जांच-पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस-2 में किराए के मकान में प्रमोद राठी का शव फंदे पर बृहस्पतिवार को लटका हुआ मिला। शव कई दिन पुराना होने के चलते सड़-गल चुका था। बदबू आने पर आसपास के लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। उनके आने पर अंदर जाकर देखा तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की। मृतक पत्नी व दो बच्चों से विवाद के चलते अलग रहता था। जिस कमरे में शव मिला उसका दरवाजा बाहर से खुला था। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेस-दो में करीब एक वर्ष से रोहटा निवासी प्रमोद राठी(52) फायर ब्रिगेड कर्मी विजय कुमार के मकान में किराए पर रहे थे। विजय कुमार गाजियाबाद में तैनात है। प्रमोद की शादी करनावल निवासी कुसुम से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। प्रमोद कचहरी में मुंशी का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पड़ोसियों ने बताया कि कई दिन से बदबू आ रही थी। जिसके चलते उन्होंने विजय कुमार को कॉल कर घर से बदबू आने की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पास में ही रहने वाले विजय कुमार के बड़े भाई विनय कुमार की पत्नी को पूरे मामले की सूचना दी। वह मौके पर पहुंची। पड़ोसियों के साथ उन्होंने अंदर जाने का प्रयास किया तो मुख्य द्वार खुला हुआ था। कमरे में छत के पंखे में रस्सी बंधी थी और फंदा प्रमोद के गले में था।
सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। प्रमोद का शव फूलकर काला पड़ चुका था। माना जा रहा है कि प्रमोद की मौत चार-पांच दिन पूर्व हुई है।



पुलिस ने मृतक की पत्नी को जानकारी दी
कंकरखेड़ा पुलिस ने प्रमोद के पत्नी व बेटे को इस मामले की जानकारी दी। पहले उन्होंने आने से मना कर दिया। पुलिस ने सख्ती बरती तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रमोद की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रमोद का पत्नी कुसुम से दस साल से विवाद चल रहा था। कुसुम कंकरखेड़ा की ही जवाहरनगर कॉलोनी में दोनों बेटों के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का पता चलेगा। कई सवालों के जवाब मिलेंगे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed