सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nagar Panchayat: Waiting for claimants is over, provisional reservation list released

निकाय चुनाव : दावेदारों का इंतजार खत्म, अनंतिम आरक्षण सूची जारी, शासन ने मांगी आपत्तियां

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में निकाय चुनाव के मैदान में उतरने के लिए तमाम दावेदारों का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया है। नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी है। आरक्षण सूची जारी होते ही दलों में हलचल तेज हो गई है।
 

Nagar Panchayat: Waiting for claimants is over, provisional reservation list released
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मेरठ के सरधना/मवाना में चल रहे निकाय चुनाव के मैदान में उतरने के लिए तमाम दावेदारों का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया है। नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी है। आरक्षण सूची जारी होते ही दलों में हलचल तेज हो गई है।

loader
Trending Videos


आरक्षण जारी होने के साथ ही शासन ने सात दिन के अंदर आपत्तियां मांगी है। आपत्तियां का निस्तारण होने के साथ ही फाइनल आरक्षण सूची जारी की जाएगी। आरक्षण सूची जारी होने के बाद अध्यक्ष सीट को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। अभी नगर पालिका की अध्यक्ष सीट ओबीसी महिला थी। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार ये सीट ओबीसी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: SAHARANPUR NEWS: बच्चों के खेलने से हुआ विवाद , जमकर पथराव, तीन घायल

सीट के सामान्य होने की भी चर्चाएं हैं। कुछ लोग अनुसूचित या अनुसूचित महिला होने की उम्मीद पाले हुए हैं। आरक्षण के अनुसार पार्टी कार्यकर्ता नेताओं के सामने अपनी दावेदारी पेश करने में जुटे हैं। कुछ पार्टियों में तो एक ही वार्ड से कई-कई लोग सामने आ गए हैं।

वहीं मवाना में आरक्षण सूची देख कई के चेहरे मुरझा गए हैं। 25 वार्ड में से दो वार्ड अनुसूचित जाति के लिए, एक वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए, छह वार्ड महिलाओं के लिए तथा दो पिछड़ी जाति की महिला, चार वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। दस वार्ड अनारक्षित हैं।

उधर सरधना के 25 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति के लिए, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, छह वार्ड महिला के लिए, दो वार्ड पिछड़ी जाति की महिला, चार वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 11 वार्ड अनारक्षित हैं।

सरधना नगर पालिका की अनंतिम आरक्षण सूची

नंबर वार्ड का नाम आरक्षण
वार्ड 1 खेवान महिला
वार्ड 2 मंडी चमारान पिछड़ा वर्ग,
वार्ड 3 गढ़ी खटीकान अनुसूचित जाति महिला,
वार्ड 4 भाटवाड़ा अनुसूचित जाति,
वार्ड 5 बूढ़ा बाबू महिला
वार्ड 6 छावनी महिला,
वार्ड 7 मंडी चमारान आंशिक अनारक्षित,
वार्ड 8 किशोरकान अनारक्षित,
वार्ड 9 गांधीनगर महिला,
वार्ड 10 तारनी पिछड़ा वर्ग,
वार्ड 11 कमरानवाबान अनारक्षित,
वार्ड 12 कमरानवाबान आंशिक अनारक्षित
वार्ड 13 धर्मपुरा अनारक्षित
वार्ड 14 धर्मपुरा आंशिक अनारक्षित
वार्ड 15 जोगियान महिला,
वार्ड 16 घोसियान महिला,
वार्ड 17 टाउन हॉल पिछड़ा वर्ग,
वार्ड 18 ऊंचापुर पिछड़ा वर्ग महिला,
वार्ड 19 बैरून सराय पिछड़ा वर्ग महिला,
वार्ड 20 टाउन हॉल आंशिक अनारक्षित,
वार्ड 21 पीरजादगान अनारक्षित,
वार्ड 22 भुलरिया अनारक्षित,
वार्ड 23 गुजरान अनारक्षित,
वार्ड 24 चकला आंशिक अनारक्षित,
वार्ड 25 चकला पिछड़ा वर्ग


 

मवाना नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण
वार्ड नं. वार्ड का नाम नया आरक्षण


01. कल्याण सिंह ढिकौली प्रथम अनारक्षित
02. तिहाई प्रथम अनारक्षित
03. तिहाई तृतीय अनुसूचित जाति महिला
04. तिहाई पंचम मिल अनारक्षित
05. तिहाई द्वितीय अनुसूचित जाति
06. काबली गेट तृतीय अनुसूचित जाति
07. हीरालाल तृतीय महिला
08. मुन्नालाल पंचम पिछड़ा वर्ग
09. मुन्नालाल तृतीय अनारक्षित
10. कल्याण सिंह प्रथम पिछड़ा वर्ग
11. काबली गेट द्वितीय अनारक्षित
12. मुन्नालाल प्रथम महिला
13. मुन्नालाल द्वितीय पिछड़ा वर्ग
14. कल्याण सिंह तृतीय पिछड़ा वर्ग महिला
15. हीरालाल प्रथम महिला
16. कल्याण सिंह द्वितीय महिला
17. काबली गेट प्रथम अनारक्षित
18. काबली गेट चतुर्थ अनारक्षित
19. हीरालाल द्वितीय अनारक्षित
20. कल्याण सिंह ढिकौली द्वितीय अनारक्षित
21. कल्याण सिंह चतुर्थ महिला
22. मुन्नालाल चतुर्थ पिछड़ा वर्ग महिला
23. कल्याण सिंह पंचम महिला
24. खैरात अली अनारक्षित
25. तिहाई चतुर्थ पिछड़ा वर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed