सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Neeraj wrote in his suicide note, I am committing suicide because I am fed up with life.

Meerut News: नीरज ने सुसाइड नोट में लिखा...जिंदगी से परेशान होकर दे रहा हूं जान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Neeraj wrote in his suicide note, I am committing suicide because I am fed up with life.
विज्ञापन
- जागृति विहार में पत्नी से विवाद के चलते गोली मारकर की थी खुदकुशी
Trending Videos

- ससुराल वालों ने पत्नी को धक्का देकर घर से निकाला बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर आठ में शनिवार रात 39 वर्षीय नीरज के सिर पर गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पत्नी भी ससुराल पहुंची। जिसको लेकर परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने नीरज की पत्नी ममता को धक्का देकर भगा दिया। वहीं मेडिकल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि नीरज एक विश्वविद्यालय में कर्मचारी के पद पर तैनात है। 13 साल पहले ममता से प्रेम विवाद हुआ था। पिछले सात महीनों से ममता से नीरज का विवाद चल रहा है। जिसके चलते काफी परेशानी में नीरज चल रहा था। नीरज के दो बेटे है, एक बेटा मां के पास और दूसरा बेटा इसके पास रहता था। शाम को करीब सात बजे पहले तो नीरज ने सुसाइड नोट लिखा। जिसके बाद तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि जिंदगी से परेशान हो गया हूं। मेरे बूढ़े मां-बाप है वह बच्चे नहीं संभाल सकते है, इसलिए मेरे बच्चों को ममता अपने साथ ले जाओ और अच्छी तरह पालन पोषण करों। जीवन से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए नीरज के शव को ले जाने लगे। इस दौरान पत्नी ममता पहुंच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। ममता को वहां से भगा दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि महिला ने पहले किसी मुस्लिम युवक से शादी की थी। जिसके बाद नीरज से शादी की है। अब तीसरी से शादी करने की बात भी नीरज ने सुसाइड नोट में लिखकर आरोप लगाए है। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed