सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Negligence in crime proved costly, SSP suspended Kharkhoda Inspector

Meerut News: अपराध पर लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने खरखौदा इंस्पेक्टर को किया निलंबित

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Negligence in crime proved costly, SSP suspended Kharkhoda Inspector
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

खरखौदा। कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी अविनाश पांडेय ने खरखौदा थाना प्रभारी राजपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। आठ माह के कार्यकाल में इंस्पेक्टर पर अपराध नियंत्रण में विफल, गंभीर मामलों में लापरवाही सहित कई आरोप लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, जिला गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव चुड़ियाला निवासी एक महिला खरखौदा थाना क्षेत्र के नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में नौकरी करती थी। दो मई को भी महिला अपने घर से एनसीआर मेडिकल कॉलेज के लिए निकली थी। उसके बाद महिला घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में परिजनों ने आठ मई को थाना खरखौदा पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के 25 दिन बीत जाने के बाद भी जब महिला काकोई सुराग नहीं लगा तो परिजन बुधवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे। जिस पर एसएसपी ने फोन से ही इंस्पेक्टर राजपाल सिंह से महिला संबंधी जानकारी मांगी। जिसमें इंस्पेक्टर राजपाल सिंह कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे सके, जिसके चलते एसएसपी ने इंस्पेक्टर खरखौदा को निलंबित कर दिया।इसके अलावा एक माह से लापता चल रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी खरखौदा पुलिस ने 20 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की जब किशोरी की मां बेटी की बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी के पास पहुंची उसके बाद ही पुलिस हरकत में आई तथा किशोरी को पानीपत से तलाशा था। जिस होटल में किशोरी को ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था उसके रिसेप्शनिस्ट को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रिसेप्शनिस्ट के साथ-साथ होटल संचालक पर भी उतना ही अपराध है जितना रिसेप्शनिस्ट पर था। घटना के खुलासे के करीब एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed