सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Objectionable comment on BJP leader's Facebook post in Sardhana, FIR lodged

Meerut News: सरधना में भाजपा नेत्री की फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी, प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Objectionable comment on BJP leader's Facebook post in Sardhana, FIR lodged
सरधना। मंडल उपाध्यक्ष की पोस्ट पर आप​त्तिजनक टिप्प्णी के विरोध में थाने पहुंचे भाजपा पदा​धिकारी
विज्ञापन
शिकायत के बाद व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की दी धमकी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में आयोजित रैली में शामिल होकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उमा त्यागी की फेसबुक पोस्ट पर एक युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। विरोध जताने और पुलिस में शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सोमवार की सुबह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में महिला मोर्चा की नगर उपाध्यक्ष उमा त्यागी थाने पहुंची और तहरीर दी। मोहल्ला आदर्शनगर निवासी उमा त्यागी पत्नी सुभाष त्यागी भाजपा महिला मोर्चा सरधना की मंडल उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने सोमवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि वह रविवार को मेरठ में आयोजित नमो भारत ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अन्य भाजपा नेत्रियों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थीं। आरोप है कि गांव नाहली निवासी दुष्यंत ठाकुर ने पोस्ट पर अश्लील, अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने विरोध किया और आपत्ति जताई तो आरोपी ने कॉल कर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान पिंकी सोम, शालिनी सैनी, गौरव जैन, अधिवक्ता वीरेंद्र सैनी, मुदित माहेश्वरी, मंगू प्रधान, ललित गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा, मोहित ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed