सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   strategy to appease farmers by including Jayant Chaudhary, political chemistry visible from stage

UP: जयंत को साथ रख किसानों को साधने की रणनीति, मंच से दिखी राजनीतिक केमिस्ट्री; पश्चिम यूपी की सियासत में हलचल

गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Feb 2026 09:07 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसान मतदाताओं को साधने का सियासी संदेश दिखाई दिया। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को साथ रखकर किसानों को साधने की कोशिश की। मेरठ की जनसभा ने साफ कर दिया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसान व जाट समीकरण अब भी निर्णायक भूमिका में हैं। 

strategy to appease farmers by including Jayant Chaudhary, political chemistry visible from stage
मंच पर मौजूद जयंत चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के शताब्दीनगर में नमो भारत रैपिड और मेट्रो के शुभारंभ से लेकर जनसभा तक चौधराहट की राजनीति भी केंद्रित रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को पूरे कार्यक्रम में अपने साथ रखकर सियासी संदेश दिया। 
Trending Videos


मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री के बयान और मंचीय संकेत ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बन गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

strategy to appease farmers by including Jayant Chaudhary, political chemistry visible from stage
हैलीपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत करता रालोद का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला
2027 के विधानसभा चुनाव में रालोद मुखिया जयंत चौधरी का क्या रूख रहेगा, इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगा। लेकिन मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि चौधराहट की तवज्जो बरकरार है और रहेगी। जनसभा में रालोद कार्यकर्ताओं, किसानों और जाट नेताओं में उत्साह भी देखने को मिला। चौधरी चरण सिंह का नाम लेते ही सभा स्थल मोदी के नारों से गूंज उठा।

मंच से दिखी राजनीतिक केमिस्ट्री
रैपिड मेट्रो के शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ जयंत चौधरी को प्रमुखता से अपने पास रखा। जनसभा में भी मोदी-योगी के ठीक बगल वाली कुर्सी जयंत चौधरी को दी गई, जिसे राजनीतिक जानकार विशेष संकेत के रूप में देख रहे हैं। 

 

मंच पर मौजूद सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य, विधायक और एमएलसी का नाम प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नहीं लिया। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का उल्लेख विशेष रूप से किया।

 

चौधरी जयंत को नहीं मिला बोलने का मौका 
समारोह में चौधरी जयंत सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के साथ मंच साझा किया। हालांकि उन्हें बोलने का मौका नहीं मिला। इससे रालोद समर्थक मायूस रहे।

 

किसानों को दिया संदेश
मेरठ-हापुड़ क्षेत्र के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने चौधरी चरण सिंह को किसान हितैषी नेता बताया। उन्होंने कहा कि देश के किसानों के लिए उनके योगदान को सम्मान देते हुए भारत रत्न दिया गया। कहा जा रहा है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में जाट, किसान मतदाताओं को साधने के लिए मोदी का यह रणनीतिक संदेश था।

 

पश्चिम यूपी की सियासत में हलचल
मेरठ की जनसभा ने साफ कर दिया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में किसान व जाट समीकरण अब भी निर्णायक भूमिका में हैं। प्रधानमंत्री द्वारा जयंत चौधरी को मंच पर तवज्जो और चौधरी चरण सिंह का बार-बार उल्लेख इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान जैसे ही चौधरी चरण सिंह का नाम आया, रालोद कार्यकर्ताओं और जाट नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद किसानों ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
 

रालोद नेताओं ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष रालोद तरसपाल मलिक, रालोद जिला अध्यक्ष मेरठ एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज, वरिष्ठ रालोद नेता सुनील रोहटा, गौरव जिटोली आदि ने हैलीपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। सुनील रोहटा ने कहा कि यह परियोजना न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed