{"_id":"699bc522918e0cacf402ec39","slug":"children-fares-will-determined-by-height-not-age-unique-rules-regarding-fares-on-namo-bharat-and-meerut-metro-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चों का किराया उम्र से नहीं लंबाई से होगा तय, नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में किराये को लेकर अनोखा नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चों का किराया उम्र से नहीं लंबाई से होगा तय, नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में किराये को लेकर अनोखा नियम
अनुपम गौड़, अमर उजाला, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
Delhi-Meerut Rapid Rail fare: नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में बच्चों का किराया उम्र से नहीं लंबाई से तय होगा। 90 सेमी से कम लंबाई होगी तो टिकट नहीं लेना होगा। अगर कोई 3 साल का बच्चा 92 सेमी लंबा है तो उसे टिकट लेना होगा।
namo bharat train
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में बच्चों के किराये को लेकर अनोखा नियम लागू है। सामान्य तौर पर परिवहन सेवाओं में उम्र के आधार पर छूट दी जाती है लेकिन यहां लंबाई का मानक तय किया गया है।
स्टेशन परिसर और एएफसी गेट्स के पास लंबाई मापने के लिए निशान लगाए गए हैं। यदि बच्चे की लंबाई 90 सेमी (2.95 फीट) से नीचे है तो वह अपने अभिभावक के साथ मुफ्त सफर कर सकता है। यदि लंबाई 90 सेमी या उससे ऊपर है तो उसे पूरा टिकट लेना होगा।
दरअसल कम उम्र के कुछ बच्चे भी ज्यादा लंबे होते हैं। ऐसे में अगर कोई 3 साल का बच्चा 92 सेमी लंबा है तो उसे टिकट लेना होगा। इसके विपरीत कम लंबाई वाला 4-5 साल का बच्चा भी मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकता है।
Trending Videos
स्टेशन परिसर और एएफसी गेट्स के पास लंबाई मापने के लिए निशान लगाए गए हैं। यदि बच्चे की लंबाई 90 सेमी (2.95 फीट) से नीचे है तो वह अपने अभिभावक के साथ मुफ्त सफर कर सकता है। यदि लंबाई 90 सेमी या उससे ऊपर है तो उसे पूरा टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल कम उम्र के कुछ बच्चे भी ज्यादा लंबे होते हैं। ऐसे में अगर कोई 3 साल का बच्चा 92 सेमी लंबा है तो उसे टिकट लेना होगा। इसके विपरीत कम लंबाई वाला 4-5 साल का बच्चा भी मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकता है।
इन 7 मुख्य बातों का खास ख्याल रखें
- अक्सर लोग किसी को छोड़ने या स्टेशन देखने अंदर चले जाते हैं। नियम के अनुसार आप जिस स्टेशन से प्रवेश करेंगे, वहीं से 20 मिनट के भीतर बाहर निकल सकते हैं।
- टिकट बुक करने के लिए नमो भारत ऐप तो है, लेकिन ध्यान रहे कि मोबाइल ऐप से खरीदे गए क्यूआर टिकट न तो रिफंड होंगे और न ही उन्हें कैंसिल किया जा सकेगा।
- चाहे आपने पेपर टिकट खरीदा हो या मोबाइल ऐप से डिजिटल टिकट लिया हो, टिकट जेनरेट होने के 120 मिनट (2 घंटे) के भीतर आपको स्टेशन के एएफसी गेट पर उसे स्कैन करके प्रवेश करना अनिवार्य है।
- यात्रा के दौरान आपका टिकट या कार्ड खो जाता है तो गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने पर अधिकतम किराया और साथ में निर्धारित अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। यह भुगतान कस्टमर केयर सेंटर पर करना होगा।
- आप अपने तय स्टेशन से आगे जाना चाहते हैं तो बाहर निकलने से पहले कस्टमर केयर सेंटर पर अतिरिक्त किराये का भुगतान करना होगा। यदि आप कार्ड धारक हैं तो गेट से बाहर निकलते समय बढ़ा हुआ किराया अपने आप कट जाएगा।
- किसी भी बैंक का नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) यहां चलेगा। इसे स्टेशन काउंटर से खरीदा या रिचार्ज किया जा सकता है। वहीं स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन या टिकट काउंटर से क्यूआर कोड वाला टिकट मिल जाएगा।
