सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PM Modi Inaugurates Namo Bharat Rapid Rail and Meerut Metro Boosting Delhi-Meerut Connectivity news in Hindi

UP: शहर के दिल में उतर गई मेट्रो, दिल्ली तक धड़कन बनी रैपिड ट्रेन, ये है नमो भारत और Meerut Metro की खासियत

राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Feb 2026 10:06 AM IST
विज्ञापन
सार

PM Modi Meerut visit 2026: रविवार शाम 6 बजे से नमो भारत और मेरठ मेट्रो का संचालन शुरू हो गया। संचालन शुरू होते ही स्टेशनों पर भीड़ उमड़ पड़ी। रात दस बजे तक यात्रियों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान जबरदस्त उत्साह दिखा। आइए जानते हैं नमो भारत और मेरठ मेट्रो की खासियत।

PM Modi Inaugurates Namo Bharat Rapid Rail and Meerut Metro Boosting Delhi-Meerut Connectivity news in Hindi
Namo Bharat - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Delhi Meerut Namo Bharat Rapid Rail: मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को रविवार को रफ्तार मिल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर स्टेशन से देश की पहली रैपिड ट्रांजिट प्रणाली (नमो भारत-आरआरटीएस) और मेरठ मेट्रो का उद्द्घाटन किया।
Trending Videos


शाम छह बजे से मेट्रो जनता के लिए चलने लगी तो यात्रा करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग रात दस बजे तक मेट्रो में यात्रा करने के लिए भीड़ लगी रही। वहीं, रैपिड रेल मोदीनगर से दिल्ली तक की धड़कन बन गई। शाम को उसमें यात्रा करने वाले काफी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल के इंतजार के बाद रविवार को पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद शाम छह बजे से मेट्रो चली तो लोगों ने दिल से स्वागत किया। रात दस बजे तक मेट्रो खचाखच भरकर चलती रही। उधर, रैपिड ट्रेन भी मोदीनगर से दिल्ली के सराय काले खां तक दौड़ने लगी। 
 

मेरठ से दिल्ली का किराया 210 रुपये
अब मेरठ से लोग दिल्ली तक 55 मिनट में यात्रा कर पाएंगे। इसके लिए बतौर किराया उन्हें 210 रुपये खर्च करने होंगे। इससे पहले नमो भारत रैपिड ट्रेन मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर दिल्ली के बीच 55 किमी के कॉरिडोर पर चल रही थी। 

 

रविवार शाम छह बजे से यह ट्रेन सराय काले खां तक पांच किमी सफर और तय करने लगी। वहीं, मेरठ में यह सेवा मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक (22 किमी) शुरू हो गई।

 

23 किमी है मेट्रो का शहर में कॉरिडोर
साथ ही मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 13 में से 12 स्टेशनों (मोदीपुरम डिपो को छोड़कर) तक मेट्रो आम जनता के लिए शुरू हो गई। मेट्रो का शहर में कॉरिडोर 23 किमी है, जिसमें से 21 किमी पर ट्रेन चलेगी।

दोनों ट्रेनों में एक लाख यात्री पहुंचने की संभावना
82 किमी लंबे रैपिड कॉरिडोर पर नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की संख्या 50-60 हजार से बढ़कर एक लाख पहुंचने की संभावना है। वहीं, दिल्ली जाने वाली सड़कों पर प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहनों का दबाव कम होगा। अब निजी वाहनों में दिल्ली जाने वाले लोग मोदीपुरम से ही नमो भारत में यात्रा कर सकेंगे।
 

हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से जोड़ा
एनसीआरटीसी ने नमो भारत स्टेशनों को सार्वजनिक परिवहन के विभिन्न साधन जैसे हवाई अड्डे, भारतीय रेलवे के स्टेशन, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों (आईएसबीटी), दिल्ली मेट्रो के स्टेशन और बस स्टेशनों से जोड़ा है। ताकि यात्रियों को एक साधन से दूसरे साधन के बीच आवाजाही में सुविधा मिल सके।

 

मेट्रो ट्रेन में महिला कोच आरक्षित 
नमो भारत और मेरठ मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। जहां नमो भारत ट्रेन में खिड़की के पास की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं वहीं, मेरठ मेट्रो ट्रेन में महिलाओं के लिए एक कोच आरक्षित है। प्लेटफॉर्म पर भी इसका डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया है।

 

ऐसे हुई योजना साकार
  • 30,274 करोड़ रुपये मेरठ-सराय काले खां रैपिड रेल परियोजना की कुल लागत
  • कुल लंबाई: 82.15 किलोमीटर, जिसमें 70 किमी हिस्सा एलिवेटेड और 12 किमी अंडरग्राउंड है।

  • ट्रैक शेयरिंगः दुनिया में पहली बार आरआरटीएस और मेट्रो एक ही ट्रैक पर संचालित होंगी।
  • टिकट दरें: मेरठ मेट्रो का किराया 20 से 60 रुपये के बीच है, जबकि नमो भारत का सराय काले खां तक का अधिकतम किराया 210 रुपये तय किया गया है।

कुल स्टेशन
दिल्ली के जंगपुरा से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत के कुल 16 स्टेशन हैं। इनमें जंगपुरा (निर्माणाधीन टर्मिनल), सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर दक्षिण, मोदीनगर उत्तर, मेरठ साउथ, बेगमपुल, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो स्टेशन हैं। 

मेट्रो के कुल 12 स्टेशन
वहीं मेरठ में मेट्रो के कुल 12 स्टेशन होंगे। इनमें मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम ऐसे स्टेशन हैं जहां मेट्रो और नमो भारत दोनों की सुविधा मिलेगी। वहीं परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, एमईएस कालोनी, डौरली, मेरठ उत्तर स्टेशन पर सिर्फ मेट्रो मिलेगी।
 

फ्रीक्वेंसी
  • नमो भारत हर 10 मिनट और मेरठ मेट्रो हर 7 से 10 मिनट में उपलब्ध होगी।
मेडिकल सुविधा
  • हर स्टेशन पर स्ट्रेचर लिफ्ट और फर्स्ट एड किट उपलब्ध है, साथ ही ट्रेनों को प्रमुख ट्रामा सेंटरों से जोड़ा गया है।

नमो भारत की खासियत
  • 180 किमी/घंटा डिजाइन गति
  • 160 किमी/घंटा अधिकतम परिचालन गति
  • 5-10 किमी पर स्टेशन
  • 10 मिनट में उपलब्ध होगी ट्रेन
  • 2.5 लाख टन सीओटू उत्सर्जन में हर साल आएगी कमी
  • 6 कोच हैं नमो भारत में, 30 ट्रेन चलेंगी
  • 1400 से ज्यादा यात्री एक बार में कर सकेंगे सफर

मेट्रो की खासियत
  • 135 किमी/घंटा डिजाइन गति
  • 120 किमी/घंटा डिजाइन गति
  • 21 किमी के कॉरिडोर पर 12 स्टेशन
  • 3 कोच हैं मेरठ मेट्रो में, 10 ट्रेन प्रतिदिन चलेंगी
  • 700 से ज्यादा यात्री एक बार में कर सकेंगे सफर

किस स्टेशनों पर पार्किंग क्षमता
स्टेशन कार दोपहिया
गाजियाबाद 370 532
मेरठ साउथ 289 864
सराय काले खां 266 837
गुलधर 191 848
मोदीपुरम 137 1248

  • काउंटर से पहला टिकट बुराड़ी के अमित ने खरीदा।
  • वेडिंग मशीन से पहला टिकट परतापुर की सिद्धी ने निकाला।
नोट: नमो भारत में कोल्ड ड्रिक्स व चिप्स वेडिंग मशीन लगी है। इसके लिए फोन से क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed