सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   OMR answer keys for undergraduate and postgraduate examinations released

Meerut News: स्नातक और परास्नातक परीक्षाओं की ओएमआर उत्तर कुंजियां जारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
OMR answer keys for undergraduate and postgraduate examinations released
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की, 30 मई तक आपत्तियां मांगी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं परास्नातक मुख्य वार्षिक परीक्षा की ओएमआर आधारित परीक्षाओं की उत्तर कुंजियां विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष और एमए द्वितीय वर्ष (प्राइवेट) के विभिन्न विषयों की उत्तर कुंजियां जारी की हैं।

विश्वविद्यालय ने हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, गणित, राजनीति विज्ञान, इतिहास, संस्कृत, उर्दू और रक्षा अध्ययन सहित कई विषयों के प्रश्नपत्रों की उत्तरकुंजियां जारी की हैं। संबंधित छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने कहा है कि यदि को किसी प्रश्न अथवा उत्तर पर आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति 30 मई की रात्रि 12 बजे तक विश्वविद्यालय की निर्धारित ई-मेल आईडी पर भेज सकता है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्ति भेजते समय अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र कोड, प्रश्न संख्या तथा पुस्तिका श्रृंखला का उल्लेख करना अनिवार्य होगा। साथ ही आपत्ति के समर्थन में संबंधित पुस्तकीय प्रमाण या अन्य साक्ष्य भी संलग्न करने होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्राप्त आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा कराई जाएगी। इसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उसी के आधार पर परीक्षाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। यह सूचना मूल्यांकन केंद्र के समन्वयक द्वारा जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed