सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Partners Accused of Defrauding Over 1.5 Crores

Meerut News: पार्टनरों पर डेढ़ करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप लगाया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Partners Accused of Defrauding Over 1.5 Crores
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम फेस-1 निवासी विजय कुमार बंसल ने दो लोगों पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना पुलिस को जानकारी देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

प्राथमिकी में विजय कुमार बंसल ने बताया कि वर्ष 2018 से 2023 के बीच उसकी पहचान अमरपाल ढिल्लों और उसके भतीजे विवेक ढिल्लों से हुई। दोनों ने उसे कंस्ट्रक्शन कार्य में साझेदारी का लालच दिया। आरोप है कि उन्होंने अपनी फर्म के माध्यम से करीब 1.50 करोड़ रुपये विभिन्न प्रोजेक्ट में लगा दिए। शुरुआत में काम सही चलता रहा लेकिन बाद में आरोपियों ने हिसाब-किताब देने में टालमटोल शुरू कर दी। वर्ष 2024 में जब उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने नवंबर 2025 तक भुगतान का आश्वासन दिया लेकिन तय समय के बाद भी रकम नहीं लौटाई। पीड़ित के मुताबिक 14 दिसंबर 2025 को अमरपाल और विवेक ने उन्हें रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed