{"_id":"69f77b9497b16fa9bc0fe0ff","slug":"people-get-angry-after-death-in-private-hospital-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1178315-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अस्पताल में विहिप नेता के दादा की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अस्पताल में विहिप नेता के दादा की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बागपत रोड पर एक निजी अस्पताल में विहिप नेता के दादा की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया।
बागपत रोड पर संजय पुरी में विश्व हिंदू परिषद के मलियाना प्रखंड के प्रखंड मंत्री प्रज्जवल गुप्ता रहते हैं। उनके दादा की तबियत बिगड़ने पर देवकी नंदन अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। रविवार को दोपहर में हालत बिगड़ने की बात कहते हुए एक अन्य अस्पताल में उन्हें रेफर कर दिया गया। उस अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सकों ने बताया कि इनकी मृत्यु हो चुकी है। इस पर वापस अस्पताल पहुंच लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री पवन कश्यप साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पवन कश्यप ने बताया कि प्रज्जवल गुप्ता व उनके परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम न कराने और कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात पर मामला शांत हो गया।
Trending Videos