{"_id":"5bb9e834867a5514b419ff6c","slug":"police-raids-in-hotel-meerut-where-betting-on-cricket-was-going-on-21-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मी अंदाज में 4 थानों की पुलिस के साथ अफसरों ने होटल में मारा छापा, मची भगदड़, 21 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी अंदाज में 4 थानों की पुलिस के साथ अफसरों ने होटल में मारा छापा, मची भगदड़, 21 गिरफ्तार
Sun, 07 Oct 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 07 Oct 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ मेट्रो प्लाजा स्थित होटल रीजेंसी में क्रिकेट मैच पर जुआ खेलते 21 लोगों को दो कमरों से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने चार थानों की पुलिस फोर्स को लेकर छापा मारा। छापामारी के दौरान जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने इनसे 2.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। आगे जानें कैसे पुलिस अफसर ने भेष बदलकर किया इस काले कारोबार का खुलासा:-
एसपी सिटी ने फिल्मी अंदाज में किया पर्दाफाश
2 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
होटल रीजेंसी में शनिवार शाम को कमरा नंबर 202 और 203 में जुआ खेला जा रहा था, इसकी जानकारी पर एसपी सिटी रणविजय सिंह सादी वर्दी में होटल में पहुंचे। जुआरियों से एसपी सिटी ने बातचीत की और उनके साथ बैठ गए। जुआरियों को भागने का मौका न मिले, इसको देखते हुए रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार और टीपीनगर पुलिस को होटल के चारों तरफ लगा दिया गया।
21 जुआरियों को किया गिरफ्तार
3 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
जुआरियों ने खेलना शुरू किया तो एसपी सिटी ने फोर्स बुलाकर सबकी घेराबंदी करा दी। एसपी सिटी ने दोनों कमरों से 21 जुआरियों को गिरफ्तार कराकर रेलवे रोड थाने भिजवा दिया। उधर, लोगों का आरोप है कि पुलिस की सेटिंग से जुआ खेला जा रहा था। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत की, इसके बावजूद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब एसपी सिटी ने कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बदला रूप
4 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के अनुसार होटल के कमरों में क्रिकेट मैच पर जुआ, सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपियों को मौके से पकड़ने के लिए अपनी पहचान छिपानी पड़ी। सादी वर्दी में पहुंचकर जुआरी होने का नाटक रचा। पैसा भी लगाया। जब खेल पूरी तरह से दोनों कमरों में शुरू हो गया, तब बाथरूम में जाकर पुलिस फोर्स को कॉल की।
विज्ञापन
घेरा होटल, मची भगदड़
5 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के निर्देश पर मेट्रो प्लाजा की बिल्डिंग चारों तरफ से घेरी गई थी। होटल पर सबकी नजर थी। पुलिस फोर्स होटल के कमरों में पहुंची तो बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। छापामारी में 21 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने लोगों और वहां के दुकानदारों को बताया कि घबराने की बात नहीं। होटल से जुआरी पकड़े हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।