{"_id":"69ce834b4d47821cd5040a8a","slug":"police-remand-four-accused-in-turkmenistans-love-murder-case-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111985-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की हत्या में चार आरोपियोंं का पुलिस ने लिया रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तुर्कमेनिस्तान की मुहब्बत की हत्या में चार आरोपियोंं का पुलिस ने लिया रिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे गहन पूछताछ की, घटनास्थल पर भी लेकर गई पुलिस
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मवाना। तुर्कमेनिस्तान मूल की महिला मुहब्बत की हत्या में जेल गए होटल मालिक सहित चार को पुलिस ने चार घंटे की रिमांड पर लेकर थाने लाकर गहन पूछताछ की। पुलिस आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ करने के साथ घटनास्थल पर भी लेकर गई। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 21 फरवरी की रात मवाना खुर्द पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर भगवती फार्म हाउस के पास सड़क किनारे सरसों के खेत में महिला का शव बरामद हुआ था। चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान मिटा दी गई थी। फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक क्रेटा कार चिह्नित हुई थी। इसी कार में शव लाकर फेंका गया था। जांच में कार प्रभात नगर निवासी संदीप उर्फ सिद्दू उर्फ राहुल के नाम थी। संदीप से पूछताछ में उसने बताया था कि वह परतापुर में रिठानी के पास अविका होटल में काम करता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल मालिक चंचल कुमार उर्फ बंटी निवासी न्यू देवपुरी व अन्य गुरमुख उर्फ अरविंद निवासी गांव जौहड़ी बागपत और विवेक उर्फ काका निवासी मलियाना को 26 फरवरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रेटा कार, घटना में प्रयुक्त कंबल और तेजाब बरामद कर जेल भेज दिया था। तब पुलिस ने मृतका की पहचान अर्चिता अरोड़ा के रूप में की थी।
बाद में इस मामले में उसकी पहचान तुर्कमेनिस्तान निवासी मुहब्बत के रूप में उसकी मां ने की थी। अब इस मामले में पुलिस ने न्यायालय से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को जिला कारागार से चार घंटे के रिमांड पर लेकर थाने लाकर पूछताछ की। सीओ पंकज लवानिया और इंस्पेक्टर पूनम जादौन की मौजूदगी में चारों से पूछताछ की गई। पुलिस आरोपियों को मवाना खुर्द में घटनास्थल पर भी लेकर गई और वारदात की परिस्थितियों का मिलान किया। सीओ ने बताया कि रिमांड पर लेकर की आरोपियों से पूछताछ की गई। इस दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -
Trending Videos