सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Hayer gets engaged to Dr. Gurveen Kaur from Meerut

UP : पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह हेयर ने मेरठ की गुरवीन से की सगाई, समारोह में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Oct 2023 12:14 AM IST
सार

Meerut News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन मेरठ की गुरवीन बनेंगी। खास बात यह है कि आज सगाई समारोह आज मेरठ में आयोजित किया गया। समारोह में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई। चंद दिनों बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जानिए विवाह शेड्यूल से लेकर उनकी दुल्हनिया के बारे में सबकुछ।

विज्ञापन
Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Hayer gets engaged to Dr. Gurveen Kaur from Meerut
गुरमीत सिंह व गुरवीन कौर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पंजाब के खेल, सिंचाई व खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ रविवार को सगाई हुई। गॉडविन होटल में हुई इंगेजमेंट सेरेमनी में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।

Trending Videos


सगाई समारोह में पंजाब से लेकर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की अनेक राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी सात नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी। आठ नवंबर को रिसेप्शन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Hayer gets engaged to Dr. Gurveen Kaur from Meerut
गुरमीत सिंह व गुरवीन कौर - फोटो : Amar Ujala

गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन बनने जा रही डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Hayer gets engaged to Dr. Gurveen Kaur from Meerut
गुरमीत सिंह व गुरवीन कौर - फोटो : Amar Ujala

डॉ गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा मेरठ गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। गुरमीत और गुरवीन दोनों को रिश्ता एक महीने पहले हुआ था। तब रोका की रस्म हुई थी। सगाई के लिए होटल गॉडविन में कई दिन से तैयारियां चल रही थी। रविवार रात को सगाई की रस्म हुई।

Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Hayer gets engaged to Dr. Gurveen Kaur from Meerut
गुरमीत सिंह व गुरवीन कौर iपरिवार के साथ - फोटो : Amar Ujala

यह बाजवा परिवार में पहली शादी है। सगाई में शामिल होने आए मेहमानों का गुरवीन के भाई तनवीर बाजवा, चाचा जितेंद्र बाजवा, चचेरे भाई चिरंजीव बाजवा, बहनें हरमहर व हरलीन बाजवा आदि परिजनों ने स्वागत किया।

Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Hayer gets engaged to Dr. Gurveen Kaur from Meerut
डॉ. गुरवीन कौर। - फोटो : amar ujala
भूपेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि गुरवीन उनकी बड़ी बेटी हैं। एक माह पहले ही खेल मंत्री गुरमीत सिंह से उनका रिश्ता तय हुआ था। आज मेरठ में गॉडविन होटल में उनकी सगाई हुई। 
 

Punjab Sports Minister Gurmeet Singh Hayer gets engaged to Dr. Gurveen Kaur from Meerut
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. गुरवीन कौर। - फोटो : amar ujala

ये हस्तियां हुईं शामिल
सगाई समारोह में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक कैंट अमित अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, किठौर विधायक पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सिवाल खास विधायक गुलाम मौहम्मद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान के अलावा 11 कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार, पूर्व आईपीएस गुरदर्शन सिंह आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed