पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram Mandir Donation Scam Asaduddin Owaisi speaks on theft of donations at Ram Mandir says trust made mistake

राम मंदिर चंदा चोरी: 'ट्रस्ट में मुसलमान होता तो, एनकाउंटर होता, फिर केस क्लोज', चढ़ावा घपले पर ओवैसी का हमला

Tue, 30 Jun 2026 11:21 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 30 Jun 2026 11:21 AM IST
सार

यूपी के बिजनौर में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए किसी भी दल से गठबंधन करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मामले में भी बड़ा बया दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Ram Mandir Donation Scam Asaduddin Owaisi speaks on theft of donations at Ram Mandir says trust made mistake
Ram Mandir Donation Scam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिजनौर जिले के नजीबाबाद में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 70 साल से राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को नेतृत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन करने को तैयार है। उन्होंने मुसलमानों से जागरूक होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सोमवार रात आजाद चौक के निकट जनसभा में ओवैसी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को केवल वोट की राजनीति और दरी बिछाने तक सीमित रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देती, जबकि सपा ने उन्हें गुलाम बनाकर रखा है। 
विज्ञापन


उन्होंने मुसलमानों से कहा कि यदि वे केवल वोटर बनकर रहेंगे तो उनके बच्चों का भविष्य नहीं संवरेगा और बुजुर्गों के लिए अस्पताल भी नहीं बनेंगे। भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि 200 साल पहले मस्जिदें थीं, थाने नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने आरोप लगाया कि संभल की मस्जिद को शहीद कर दिया गया है और अब अन्य मस्जिदों को भी नोटिस दिए जा रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि वह बिजनौर और नजीबाबाद में लोगों को नेता बनाने आए हैं। इस दौरान उन्होंने नजीबाबाद के विधायक पर भी कटाक्ष किया।

'सपा हमेशा मुसलमानों के वोट की राजनीति करती रही है'
जनसभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मेहताब चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा हमेशा मुसलमानों के वोट की राजनीति करती रही है और अब उसे छोड़ने का समय आ गया है। 


'मैं सनातनी हूं, ओवैसी का सिपाही हूं'
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुसलमानों के हितों की अनदेखी की है। पंडित मनमोहन ने मुसलमानों की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा, मैं सनातनी हूं, ओवैसी का सिपाही हूं और ईमान में विश्वास रखता हूं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव बड़ा बदलाव लाएगा।

राम मंदिर में चंदा चोरी पर बोले, ट्रस्ट ने गलती की
नजीबाबाद में मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन करने को तैयार है। अयोध्या के राम मंदिर में चंदे की कथित चोरी के मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ट्रस्ट ने गलती की है। 

 

ट्रस्ट में मुसलमान को रख देते, जब मामला सामने आता तो उसका एनकाउंटर कर देते, गोली मार देते, उसका घर बुलडोजर से तोड़ दिया जाता और मामला निपट जाता। लेकिन अभी चंपक को मजे हैं, पूरे चंपक मजे मे हैं। आप बताइए क्या हो रहा है। किसका घर नहीं तोड़ा जा रहा है, जिनको गिरफ्तार किया गया, उनको कस्टडी में भी नहीं लिया जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed