पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rampur Tiraha Case: Three Policemen Convicted in Fake Arms Recovery Case, Sentencing Hearing Today

UP: रामपुर तिराहा कांड में तीन पुलिसकर्मी दोषी करार, फर्जी हथियार बरामदगी मामले में सजा पर फैसला आज

Tue, 30 Jun 2026 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jun 2026 01:26 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर की सीबीआई अदालत ने रामपुर तिराहा कांड से जुड़े फर्जी हथियार बरामदगी मामले में तीन पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया है। दोष सिद्ध होने के बाद अब अदालत सजा के बिंदु पर सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
Rampur Tiraha Case: Three Policemen Convicted in Fake Arms Recovery Case, Sentencing Hearing Today
रामपुर तिराहा कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर तिराहा कांड से जुड़े फर्जी हथियार बरामदगी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम एवं विशेष सीबीआई न्यायालय ने तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रज किशोर सहित तीन पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया है। अब अदालत दोपहर बाद सजा के प्रश्न पर सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


आंदोलनकारियों से हथियार बरामद दिखाने का था मामला
एक अक्तूबर 1994 को तत्कालीन झिंझाना थाना प्रभारी ब्रज किशोर ने सिपाही अनिल कुमार, उमेश कुमार और कमल किशोर के साथ रामपुर तिराहा पर बसों की जांच की थी। इस दौरान आंदोलनकारियों से तमंचे और खुखरी बरामद होने का दावा करते हुए छपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बाद में मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस द्वारा बरामद दिखाए गए तमंचों को परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया।

विज्ञापन

फोरेंसिक जांच में खुली पोल
फोरेंसिक टीम की जांच में सामने आया कि जिन कारतूसों को तमंचों के साथ भेजा गया था, वे उन तमंचों से चलाए ही नहीं गए थे। जांच के आधार पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने तत्कालीन थाना प्रभारी ब्रज किशोर, सिपाही अनिल कुमार, उमेश कुमार और कमल किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी कमल किशोर की मृत्यु हो गई। इसके बाद मामले में ब्रज किशोर, अनिल कुमार और उमेश कुमार के विरुद्ध सुनवाई जारी रही।

दोष सिद्ध, अब सजा पर होगी सुनवाई
मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत में तीनों आरोपी उपस्थित हुए। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को दोषी करार दिया। अब दोपहर बाद सजा के प्रश्न पर बहस होगी, जिसके बाद अदालत सजा को लेकर अपना निर्णय सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed