फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RLD: 'Party preparing to contest all seats in the state' — Regional President Taraspal Malik issues statement.

रालोद: 'प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही पार्टी', क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने दिया बयान

Wed, 15 Jul 2026 09:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 15 Jul 2026 09:50 PM IST
सार

Meerut News: रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने बुधवार को सर्किट हाउस परिसर स्थित एनेक्सी भवन में रालोद का पटका पहनाकर नए सदस्यों का स्वागत किया। सीटें बाद में तय होंगी, मगर हम पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
RLD: 'Party preparing to contest all seats in the state' — Regional President Taraspal Malik issues statement.
मेरठ सर्किट हाउस में रालोद नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा बढ़ रहा है। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों समेत काफी लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। सभी को सदस्यता दिलाते समय रालोद नेताओं ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि रालोद का संगठन मजबूत हो रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी सीटों पर रालोद मजबूती से तैयारी कर रही है। सीटों का निर्णय पार्टी हाईकमान स्तर से होगा।
विज्ञापन

 

तरसपाल मलिक बुधवार को सर्किट हाउस परिसर स्थित एनेक्सी भवन में सदस्यता कार्यक्रम के दौरान मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की नीतियों और केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग लगातार रालोद से जुड़ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को और मजबूत बनाते हुए किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नेताओं ने इसे पार्टी की बढ़ती जन स्वीकृति का प्रमाण बताते हुए किसानों और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का दावा किया। रालोद के जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन

पार्टी में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य नवाज आलम ने कहा कि चौ. चरण सिंह की नीतियां पसंद हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा, एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, विनय मल्हापुर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंजु चौधरी, महानगर अध्यक्ष बीना पूनिया, उर्मिला चौधरी, विनय प्रधान, गौरव जटौली, अर्जुन ढिंढाला, संजय रसूलपुर, सतेंद्र तोमर, सुरेन्द्र नागर आदि मौजूद रहे।
 

ये हुए रालोद में शामिल
निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य नवाज आलम, ग्राम प्रधान पप्पू गुर्जर, पूर्व सहकारी समिति चेयरमैन गौरव गुर्जर, पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र गुर्जर, ध्यान सिंह गुर्जर, सरफराज चौधरी, यशपाल सैनी आदि।

ये भी देखें...
Meerut: सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे आठवीं तक के स्कूल, जानें क्यों किया समय में बदलाव
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed