फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Road split into two pieces in Deoband, chemical tanker steeped, contact broken in many villages of UP Uttarakhand

टला बड़ा हादसा: देवबंद में दो टुकड़ों में बंटी सड़क, टैंकर धंसा, यूपी-उत्तराखंड के कई गांवों से संपर्क टूटा

Fri, 05 Jun 2020 10:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Road split into two pieces in Deoband, chemical tanker steeped, contact broken in many villages of UP Uttarakhand
road split - फोटो : अमर उजाला

देवबंद  में भारी बारिश के कारण सड़क दरकने से देवबंद-मंगलौर मार्ग दो हिस्सों में बंट गया। इस कारण केमिकल से भरे टैंकर का धुरा टूट गया और वह सड़क के बीच फंस गया। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से टैंकर को बीच सड़क से हटवाया। वहीं, सड़क दरकने से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई गांवों का आपस में संपर्क भी कट गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात तेज बारिश के चलते उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला देवबंद-मंगलौर मार्ग दरक गया। केमिकल से भरा एक टैंकर देवबंद से रुड़की जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे टैंकर जैसे ही दुगचाडी गांव स्थित शनि मंदिर के समीप पहुंचा तो अचानक टैंकर का पिछला हिस्सा सड़क में धंसने लगा।
विज्ञापन


चालक-परिचालक ने नीचे देखा तो सड़क लगभग 30 फीट तक टूटकर बैठ चुकी थी। चालक के मुताबिक बारिश होने के कारण सड़क के नीचे पानी भरता गया। पानी की निकासी नहीं होने के चलते सड़क धंसती चली गई। टैंकर का पिछला हिस्सा सड़कों के बीचोंबीच फंस गया। उसका धुरा भी टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा और अग्निशमन विभाग की टीम साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के चलते देवबंद-रुड़की मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद करा दिया।

इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जानकारी दी। शुक्रवार दोपहर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी आए और सड़क को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इस बीच वाहनों को देवबंद-बरला मार्ग से निकाला गया।

उधर, दुगचाडी गांव के दीपक चौधरी, राकेश कुमार, संजय और मोनू प्रधान ने बताया कि सड़क बीचोबीच ऐसी धंसी है, जैसे मानों भूकंप से कोई त्रासदी हो गई हो। तेज बारिश के चलते मार्ग के ऊपर से भी पानी बहा है, जिसके चलते पूरी सड़क धंसकर दो हिस्सों में बंट गई है। लेकिन गनीमत यह रही कि टैंकर से केमिकल का रिसाव नहीं हुआ।

बारिश में धंसे देवबंद-मंगलौर मार्ग को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू हो चुका है। एक-दो दिन में मार्ग पर वाहनों का संचालन करा दिया जाएगा। - देवेंद्र पांडेय, एसडीएम देवबंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed