सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rohta: Former Village Head Attacked Over Drainage Dispute; FIR Registered

रोहटा : नाली विवाद में पूर्व प्रधान पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 26 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Rohta: Former Village Head Attacked Over Drainage Dispute; FIR Registered
विज्ञापन
रोहटा। डूंगर गांव में मंगलवार शाम चकरोड में पानी की नाली बनाने के विरोध पर पूर्व प्रधान गजराज सिंह पर पड़ोसी सगे भाइयों और उनके साथियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करने के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
Trending Videos

गांव के भाजपा नेता बलराज डूंगर के भाई एवं पूर्व प्रधान गजराज सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके खेत के पड़ोसी महेंद्र के बेटे अजयवीर और शिवजी, खेत के बीच बनी चकरोड को काटकर अपने खेत में मिला रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो अजयवीर और शिवजी ने अपने साथी अशोक पुत्र अनूप और विकास पुत्र कर्ण सिंह के साथ मिलकर हमला किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस दौरान विकास ने जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed