सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sattvic diet is also essential along with yoga: Dr. BK Gupta

योग के साथ सात्विक भोजन भी जरूरी : डॉ. बीके गुप्ता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Sattvic diet is also essential along with yoga: Dr. BK Gupta
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी जिला की ओर से लगे शिविर के चौथे दिन सरदार पटेल इंटर कॉलेज में जिला अध्यक्ष डॉ. बी.के. गुप्ता ने साधक एवं साधिकाओं को स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं सात्विक भोजन के बारे में बताया।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि योग के साथ अंकुरित एवं सात्विक भोजन भी स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। इससे हम निरोग और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल दवाइयों से नहीं बल्कि सही खानपान और योग के माध्यम से भी अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में जोड़ों के दर्द, सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन और मधुमेह जैसी समस्याओं से राहत के लिए मंडूकासन, वक्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन तथा अनुलोम-विलोम, अग्निसार और कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन जिला महामंत्री अनिल मित्तल ने किया। प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन निशुल्क योग साधना कराई जा रही है। आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया जाएगा। शिविर में पवन गोयल, अनिल मित्तल, अलका गर्ग, सुरेंद्र जैन एवं स्नेहलता गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed