फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Saurabh Murder Case: Court Rejects Plea to Re-Summon Four Witnesses, Prosecution Arguments Resume

सौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में नया मोड़, चार गवाहों को दोबारा बुलाने की मांग खारिज, अभियोजन की बहस फिर शुरू

Thu, 20 Aug 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 01:19 AM IST
सार

मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में अदालत का अहम आदेश। चार गवाहों को दोबारा बुलाने की अभियोजन की मांग खारिज, इसके बाद जिला जज की अदालत में अभियोजन की बहस फिर शुरू।

विज्ञापन
Meerut Saurabh Murder Case: Court Rejects Plea to Re-Summon Four Witnesses, Prosecution Arguments Resume
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने अभियोजन पक्ष को झटका दिया। न्यायालय ने चार गवाहों को दोबारा गवाही के लिए बुलाने के आग्रह से संबंधित प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। इसके बाद अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में बहस फिर शुरू कर दी गई। मामले में मृतक की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल आरोपी हैं और दोनों जेल में बंद हैं। जिला जज की अदालत में मुकदमे की दिन-प्रतिदिन सुनवाई चल रही है।

चार गवाहों को फिर बुलाने के लिए दिया था प्रार्थना पत्र
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी डीजीसी के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने कुछ दस्तावेजों की तसदीक के लिए चार गवाहों को दोबारा अदालत में बुलाने का आग्रह किया था। इनमें नक्शा नजरी और अन्य दस्तावेजों की तसदीक के लिए प्रथम विवेचक कर्मवीर को, मृतक और दोनों आरोपियों के मोबाइल का विवरण प्रमाणित कराने के लिए दो नोडल अधिकारियों को तथा पंचायतनामा की तसदीक के लिए संबंधित पुलिस कर्मचारियों को फिर से तलब करने की मांग की गई थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: मकान-व्यापार बचाने का आंदोलन तेज, आवास विकास कार्यालय पर हंगामा, सरकार के भरोसे का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज ने प्रार्थना पत्र किया खारिज
प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने बुधवार को अभियोजन पक्ष की मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ी और अभियोजन पक्ष ने आरोपी पक्ष की ओर से पहले की गई बहस का जवाब देना शुरू किया।

अभियोजन की बहस फिर शुरू, आज भी होगी सुनवाई
अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे ने अपनी बहस शुरू की। अदालत ने शेष बहस के लिए अगली सुनवाई की तिथि आज निर्धारित की है। अब अभियोजन पक्ष मामले में अपने तर्क पूरे करेगा।

तीन मार्च 2025 को हुई थी सौरभ की हत्या
ब्रह्मपुरी का यह मामला तीन मार्च 2025 को सामने आया था। सौरभ की हत्या के बाद उसका शव नीले ड्रम में बरामद हुआ था, जिसके बाद मामला काफी चर्चित हुआ। मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को आरोपी बनाया गया। दोनों फिलहाल जेल में हैं। अदालत में मुकदमे की नियमित सुनवाई जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed