फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scorpio collides with Kanwariyas' vehicle near Dungravali cut; traffic jam ensues.

Meerut News: डूंगरावली कट के पास कावंडियों के वाहन से टकराई स्कार्पियों, लगा जाम

Sun, 09 Aug 2026 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Scorpio collides with Kanwariyas' vehicle near Dungravali cut; traffic jam ensues.
डूंगरावली कट के पास कांवड़ियों के वाहन से टकराई स्कॉर्पियो, लगा जाम
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी ने हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में डुंगरावली गांव के पास रविवार सुबह कांवड़ियों के कैंटर और स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार लोग घायल हो गए। वनवे व्यवस्था के चलते दिल्ली से मेरठ आने वाले मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और काफी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। परतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की।

उत्तराखंड के चमोली निवासी हरेंद्र रावत अपने भाई हरीश रावत को बैंकॉक जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर वापस घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान डुंगरावली गांव के पास उनकी स्कॉर्पियो हरिद्वार से राजस्थान डाक कांवड़ लेकर जा रही कैंटर से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार हरिंदर रावत के साथ राजीव, मनीष और अवनीश घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दुर्घटना के बाद दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि हादसे में कुछ लोग चोटिल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया था।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed