मेरठ: दो अप्रैल की हिंसा के बाद इस गांव में नहीं थम रहा रंजिशन हत्याओं का सिलसिला, फिर एक मर्डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों के अनुसार विगत दो अप्रैल को एससीएसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में हुई हिंसा के बाद गांव में अनुसूचित जाति के युवक गोपी पारिया की हत्या कर दी गई थी। जिसकी हत्या का आरोप गुर्जर पक्ष के लोगों पर आया था।
आरोप है कि गोपी की हत्या के बदले गांव में पहले आशीष गुर्जर और उसके चचेरे भाई मोनू गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद गांव में एक और हत्या करने का ऐलान किया हुआ था। गोपी की हत्या के बदले अब आरोपियों ने यह तीसरी हत्या की है। सुनील भी आशीष के परिवार का ही युवक है।
आशीष व सुनील के परिवार के लोग मामा-बुआ के हैं। सुनील की हत्या को लेकर गांव में फिर से जातीय तनाव की स्थिति बन गई। इसको देखते कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। वहीं, अनुसूचित जाति के लोगों के घरों पर भी पुलिस का पहरा लगा दिया है। देर रात सुनील के परिजनों ने पुरानी रंजिश बताकर तहरीर दी है। वहीं, गांव में चर्चा थी कि सुनील को शराब पीने की लत थी। जवाहर नगर की मद्रासन बस्ती में जहरीली शराब बिकती है। जहां पर सुनील को देखा गया था।
रंजिश में मारा है सुनील
परिजनों के अनुसार सुनील के शरीर पर जो निशान मिले हैं, उन्हें देखकर लगता है कि शरीर को जगह-जगह से जलाया गया है। जो उसकी हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। बताया कि एक महीने पहले भी अनुसूचित जाति के एक युवक ने धमकी दी कि गोपी पारिया की हत्या के बदले में कई हत्या होनी हैं।
वहीं, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत गर्मी में अधिक शराब पीने से हुई है। तेज धूप में जमीन पर पड़े रहने से उसकी स्किन जल गई है। जो जगह-जगह से अपने आप छूट रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट रुप से कुछ कहा जा सकता है। परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है।
परिजनों ने लगाया एलान के बाद हत्या का आरोप
सुनील के परिवारीजन शेखर गुर्जर ने बताया कि सुनील शादीशुदा था। उसके दो बेटे ऋतिक और कार्तिक है। तीन माह पूर्व ऋतिक का आरोपी पक्ष के युवकों से खेलने के दौरान गांव में विवाद हुआ था।
तब आरोपी पक्ष के लोगों ने ऋतिक व उसके परिजनों को घर में घुसकर पीटा था। आरोपियों ने ऐलान किया था कि 25 जून के बाद उसके परिवार के किसी सदस्य की हत्या करेंगे। सोशल मीडिया पर भी आरोपी धमकी दे रहे थे।