Shamli: ट्रैक्टर-बुग्गी पलटने से पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत, खेत जाते समय हुआ हादसा
शामली के झिंझाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-बुग्गी पलटने से पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों खेत पर चारा लेने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के बझेड़ी गांव में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की मौत हो गई। दोनों खेत पर चारा लेने जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर-बुग्गी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दंपती ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
खेत जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार बझेड़ी गांव निवासी किसान एवं पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी सुशीला के साथ गुरुवार दोपहर ट्रैक्टर-बुग्गी से खेत पर चारा लेने जा रहे थे। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर-बुग्गी असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।
ट्रैक्टर के नीचे दबने से गई जान
हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई।
गांव में शोक की लहर
पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।