{"_id":"6a4ea31d0cc377a84f051d69","slug":"elderly-woman-victim-of-bank-fraud-dies-of-heart-attack-shamli-news-c-26-1-sal1002-169281-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बैंक घोटाले में पीड़ित बुजुर्ग महिला की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बैंक घोटाले में पीड़ित बुजुर्ग महिला की हार्ट अटैक से मौत
Thu, 09 Jul 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में शकीला का फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर इंद्रा गेट के पास बुजुर्ग महिला शकीला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले में अपनी 1.56 लाख की जमा पूंजी खोने के सदमे में महिला की जान चली गई।
मोहल्ला गंगा आर्य नगर की निवासी शकीला पत्नी अय्यूब दोपहर के समय अपने नाती आसिफ के साथ बाइक से बैंक जा रही थी।इंद्रा गेट के पास शकीला अचानक अचेत होकर बाइक से गिर गईं। परिजन नजदीक के हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जलालाबाद स्थित पीएनबी शाखा में पिछले दिनों हुए घोटाले में शकीला के एक लाख 56 हजार रुपये भी फंसे हुए है। अपनी मेहनत की कमाई के डूबने के बाद से वह लगातार गहरे सदमे और तनाव में चल रही थी। बुधवार को भी वह अपने रुपयों के बारे में बैंक में जानकारी लेने जा रही थी।
उधर पीड़ित बैंक उपभोक्ता अकबर, अहसान, नूरजहां, सुएब अहमद, आरिफ़ आदि का कहना है कि बैंक प्रशासन और अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनता परेशान है।
विदित हो कि जलालाबाद की शाखा पंजाब नेशनल बैंक में आरोपी बैंक मित्र अंकुर सैनी ने लगभग 250 से अधिक गरीब, अनपढ़, मजदूर वर्ग के बैंक उपभोक्ताओं के दो करोड़ रुपये से अधिक का गबन कर भाग गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी अंकुर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।