फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A ceremonial procession was taken out, accompanied by a musical band.

Shamli News: बैंड-बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा

Thu, 09 Jul 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A ceremonial procession was taken out, accompanied by a musical band.
थानाभवन में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
थानाभवन। नगर के मोहल्ला छिपियान स्थित कालियो वाले मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत बुधवार को श्री राधा-कृष्ण एवं भगवान लक्ष्मी-नारायण की देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभायात्रा एवं नगर परिक्रमा की गई। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पूर्व आचार्य नवीन शुक्ला के सानिध्य में पंडित आशु शर्मा, पंडित आदित्य शर्मा, पंडित शुभम शर्मा और पंडित मोहित शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके बाद श्रीगणेश डोले की सामूहिक आरती के उपरांत शोभायात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन

नगर परिक्रमा टंकी चौक, नई घास मंडी, चौक बाजार, गणपत राय मार्केट, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग, पंचतीर्थी आश्रम और महाराणा प्रताप चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पुष्प मालाओं से सुसज्जित बग्गियों में विराजमान देव मूर्तियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए गुलाल और अबीर उड़ाते चले। बृहस्पतिवार को वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्री राधा-कृष्ण एवं भगवान लक्ष्मी-नारायण की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इस अवसर पर रविंद्र शर्मा, नीरज गर्ग, राकेश कुमार अग्रवाल, नरेश सैनी, बिट्टू प्रजापति, अमित गोयल, गौरव सिंघल, कृष्ण कुमार शर्मा, शिवचरण, आलोक सिंघल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed