{"_id":"6a4ea495d85ede99340ab3aa","slug":"revenue-inspector-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-shamli-news-c-26-1-sal1002-169291-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रिश्वत लेता राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रिश्वत लेता राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
Thu, 09 Jul 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) सहारनपुर की टीम ने बुधवार को कैराना तहसील में राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह को किसान से कृषि भूमि की पैमाइश करने के नाम पर छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव वेदखेड़ी निवासी किसान श्रीनिवास ने एंटी करप्शन सहारनपुर को शिकायत की थी कि उनकी कृषि भूमि के बराबर में वन विभाग की भूमि है। वन विभाग ने उनकी भूमि पर अपना बताते हुए डोलबंदी कर दी थी। किसान ने अपनी भूमि की पैमाइश कराने के लिए राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह के यहां अर्जी लगाई थी। किसान का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने भूमि की पैमाइश के नाम पर दस हजार की रिश्वत मांगी। पीड़ित किसान ने राजस्व निरीक्षक से गरीब किसान होने का हवाला देते हुए कहा कि उसके पास 10 बीघा जमीन है लेकिन राजस्व निरीक्षक नहीं माना और लगातार रुपयों की मांग करता रहा। बाद में छह हजार रुपये देना तय हुआ। किसान की शिकायत पर बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने अपना जाल फैलाया और राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह निवासी रामपुरी मुजफ्फरनगर को 500-500 के 12 नोट (छह हजार रुपये) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
भूमि की पैमाइश के लिए नौ महीने से काट रहा था चक्कर
पीड़ित किसान श्रीनिवास के अनुसार उसकी भूमि को वन विभाग ने अपना बताते हुए डोलबंदी कर दी। अब वह भूमि पैमाइश के लिए नौ महीने से अधिकारियों के चक्कर चक्कर काट रहा था। उनकी भूमि की डोलबंदी का वाद चल रहा था, उसकी फाइल भी राजस्व निरीक्षक के पास थी लेकिन वह बिना रुपये लिए पैमाइश के लिए वह जा नहीं रहा था। इसके बाद उसने तंग आकर तीन जुलाई को एंटी करप्शन से शिकायत की थी। श्रीनिवास ने बताया कि राजस्व निरीक्षक ने पहले उसे रुपये देने के लिए झिंझाना के गाड़ी वाला चौराहा पर बुलाया, वहां उनका ऑफिस है लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद फोन किया तो उसे तहसील कैराना में बुलाया था।