{"_id":"6a4ea4bcd964dc2a8d0d079e","slug":"officials-are-making-people-run-from-pillar-to-post-work-is-conditional-on-paying-a-bribe-shamli-news-c-26-1-sal1002-169292-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अफसर कटवा रहे चक्कर, रुपये लेकर काम करने की शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अफसर कटवा रहे चक्कर, रुपये लेकर काम करने की शर्त
Thu, 09 Jul 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार से जिले की व्यवस्थाओं पर बदनुमा दाग लग रहा है। रिश्वतखोर अफसर व कर्मचारी लोगों को न्याय और सरकारी सुविधाओं के लिए चक्कर कटवा रहे हैं। सभी की शर्त यही रहती है कि रुपया दो और काम करवाओ। न्याय और अधिकार भी बिना रुपये के नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में में रिश्वत लेते कई अधिकारी व कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े जा चुके हैं। जिले में शिक्षा विभाग हो, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग या पुलिस विभाग या फिर अन्य कोई विभाग इनमें भ्रष्टाचार के मामले समय-समय पर पकड़े जा चुके हैं।
जिले में पूर्व में पकड़े गए भ्रष्टाचार के मामले
-नवंबर 2020 में एंटी करप्शन की टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग में कैराना की खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उस पर यूनिफाॅर्म के कपड़े का भुगतान करने की एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांगने का आरोप लगा था।
- फरवरी 2023 में जिला मुजफ्फरनगर के गांव मथेड़ी निवासी अमरदीप की शिकायत पर बाबरी क्षेत्र के गांव में जमीन की कुर्रेबंदी की एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल वसीम को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
- सितंबर 2023 में एंटी क्रप्शन की टीम ने जिला विकास अधिकारी कार्यालय के लिपिक अक्षय को गाड़ी के बिल का भुगतान करने की एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
- नवंबर 2023 में एंटी क्रप्शन की टीम ने कांधला नगरपालिका के ठेकेदार की शिकायत पर पालिका के लिपिक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। उस पर भुगतान की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था।
- नवंबर 2024 में ऊन निवासी सुधीर कुमार की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने ऊन तहसील के लेखपाल सत्यवीर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। लेखपाल पर भूमि में अंश बदलवाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था।
- जनवरी 2025 को गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनैना के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक विजय सिंह की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने बीआरसी कार्यालय में आधार ऑपरेटर का कार्य देखने वाले सहायक शिक्षक दिनेश कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। उस पर एरियर का भुगतान करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था।
- 25 अगस्त 2025 को शामली श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुरेश गौतम को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। उस पर दो श्रमिकों की मौत पर सहायता राशि का भुगतान करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। एंटी करप्शन टीम ने उसके आवास से 2..45 लाख रुपये भी बरामद किए थे।
- 30 अक्तूबर 2025 को एंटी करप्शन टीम सहारनपुर ने सीएमओ कार्यालय के बाबू राकेश कुमार को शामली निवासी दवा विक्रेता आशीष कुमार से उनके पिता के चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति के बिल की एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
9 दिसंबर 2025 को विजिलेंस टीम मेरठ ने मंगलवार को सहायक आयुक्त स्टांप रविंद्र मेहता व बाबू अश्वनी को उनके कार्यालय से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।