{"_id":"69c44e5c1df5c174b30ebe30","slug":"shop-robbery-solved-one-gang-member-arrested-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100871-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुकान में लूट का खुलासा, गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुकान में लूट का खुलासा, गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। एक सप्ताह पहले मोहल्ला मौसमखानी में एक कन्फेक्शनरी दुकान में ग्राहक बनकर 10 हजार रुपये की नकदी और सामान लूटने का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी गांव हसनपुर कदीम निवासी कपिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी से लूट के 4170 रुपये, एक तमंचा, कारतूस व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है। वहीं, लूट में शामिल दो लोगों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस ने बताया कि लूट में शामिल तीनों आरोपी बंजारा जाति के है और जीजा-साले है।
थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि 18 मार्च को मोहल्ला मौसमखानी में तीन बाइक सवार कस्बा के ही अबरार की कन्फेक्शनरी की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे। दुकान पर उस समय अबरार का भतीजा अब्दुल बारी था। पुलिस ने बताया कि पहले तीनों बदमाशों ने सामान खाया और फिर मौका पाकर उसके भतीजे को तमंचा दिखाकर गल्ले में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी तथा दुकान से कुछ सामान लूटकर भाग गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
करीब दो घंटे बाद जब अबरार दुकान पर पहुंचा तो उसके भतीजे ने उनको घटना की जानकारी दी। इसके बाद अबरार ने पुलिस को सूचना दी। सीओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाश मवाना की ओर जाते दिखाई दिए थे। मवाना के बाद बदमाश मेरठ हुए हुए भावनपुर के हसनपुर कदीम पहुंचे, जहां पर बदमाशों की पहचान हुई। इसके बाद दुकानदार के भतीजे अब्दुल बारी को वीडियो फुटेज दिखाकर चिह्नित किया। बुधवार को एक बदमाश गांव हसनपुर कदीम निवासी कपिल की शाहजहांपुर नहर पुल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की घटना को स्वीकार किया तथा अपने साथी साले बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज निवासी देवी और उसके भाई को घटना में होना बताया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos