{"_id":"69cbd1afa95ee9d0c70536d6","slug":"student-alleges-cheating-and-indecency-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111828-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रा ने लगाया धोखाधड़ी और अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रा ने लगाया धोखाधड़ी और अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने सरधना थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। क्षेत्र के एक बीएड कॉलेज प्रबंधन पर जिला शाहजहांपुर निवासी छात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि कॉलेज में जमा कराए गए मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र लौटाने के बदले उससे मोटी रकम की मांग की जा रही है।
शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील के कसभरा मिशन निवासी पिंकी सागर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2019 में एक परिचित के माध्यम से उसका संपर्क कॉलेज से हुआ था। उसे बताया गया कि अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों का प्रवेश छात्रवृत्ति के आधार पर कराया जा रहा है। इसी के चलते उसने डीएलएड कोर्स में प्रवेश लिया। आरोप है कि दाखिले के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने उसके हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक की मूल अंक तालिकाएं अपने पास जमा करा लीं। पारिवारिक कारणों से पढ़ाई बीच में छोड़ने के बाद उसने अपने दस्तावेज वापस मांगे तो उसे लगातार टाल दिया गया।
पीड़िता के अनुसार हाल ही में कॉलेज पहुंचने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उससे अभद्रता की और दस्तावेज लौटाने के बदले एक लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उसे धमकाया गया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos