फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sub centre in mahal villege found in correption

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा महल गांव का उपकेंद्र

Thu, 02 Jan 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
sub centre in mahal villege found in correption
निर्माणधीन उपकेंद्र के बाहर बंधी गाय व कमरों में भरा सामान। - फोटो : LAWARD
लावड़। लगभग दस साल बाद भी महल गांव में उपकेंद्र बनाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। अधूरी पड़ी बिल्डिंग पर ग्रामीणों का कब्जा हैं। जहां वह पशु बांधते हैं।
विज्ञापन

2009 में आई थी योजना
लावड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दर्जनों गांव जुड़े है। इस पीएचसी से पहले से ही कई उपकेंद्र जुड़े है, जहां एएनएम गांव की महिलाओं को समय से पहले टीकाकरण व गर्भवती होने के दौरान समय से उपचार के लिए सलाह दे रही है । इसको लेकर महल गांव में भी उपकेंद्र बनाने की योजना सन 2009 में शुरू हुई। बिल्डिंग तैयार की गई। लेकिन किन्हीं कारणों से उपकेंद्र का बनने का कार्य पूरा नहीं हो सका है ।
विज्ञापन

उपकेंद्र की बिल्डिंग में बंधी भैंस
दस साल पहले बनाई गई बिल्डिंग में कार्य पूरा नहीं हो सका। अब यहां ग्रामीण पशुओं को बांधते हैं। एक कमरे में परिवार रहा है। उपकेंद्र न होने से यहां की गर्भवती महिलाओं को लावड़ पीएचसी पर जाकर उपचार कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो योजनाओं में भी नहीं हो सका कार्य
दो योजनाओं के बाद भी उपकेंद्र पूरा नहीं हो सका है। आलम यह है कि अब उपकेंद्र के निर्माण को पूरा कराने को लेकर न तो स्वास्थ्य विभाग गंभीर है न ही गांव प्रधान । जिस कारण ग्रामीणों की पहुंच से उपचार दूर हो रहा है।

शिकायत आने पर होगी कार्रवाई
महल गांव में उपकेंद्र खोले जाने की जानकारी है । लेकिन निर्माण पूरा नहीं हो सका इसकी जानकारी उन्हें नहीं है । यदि ऐसा है तो शिकायत आने पर कार्रवाई होगी। वह खुद भी अपने स्तर से जल्द जांच करायेंगे । - डॉ. राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed