फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   suspected death

Meerut News: ई-रिक्शा चालक बोला- अचेत होने पर सड़क किनारे उतार दिया था आढ़ती

Thu, 06 Aug 2026 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
suspected death
- कहा, घबरा गया था इसलिए ना अस्पताल ले गया और न ही पुलिस को सूचना दी
विज्ञापन

रिक्शे में सवार तीसरे यात्री को भी तलाश रही पुलिस, परिजनों ने नहीं दी तहरीर

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तारापुरी निवासी सब्जी आढ़ती आस मोहम्मद उर्फ बबलू (48) को अचेत अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर भागने वाले ई-रिक्शा चालक से पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूछताछ की। चालक फरियाद ने पुलिस को बताया कि आस मोहम्मद के अचेत होने पर वह उन्हें सड़क किनारे उतार कर भाग गया था। डर की वजह से उसने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया और न ही पुलिस को सूचना दी।
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और ई-रिक्शा नंबर के आधार पर लिसाड़ी गेट निवासी चालक फरियाद की पहचान हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे थाने बुलाकर गहन पूछताछ की है और साक्ष्य के तौर पर उसके बयानों की वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रख ली है।
विज्ञापन


फरियाद ने बताया कि आस मोहम्मद भूमिया के पुल से घंटाघर जाने के लिए उसके रिक्शे में बैठे थे। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उसने रिक्शा मिठाई की दुकान पर रोका। यहां एक लड़के ने उनके चेहरे पर पानी के छींटें डाले। कुछ राहत मिलने पर वे फिर ई-रिक्शा में बैठ गए। कुछ देर बाद वे रिक्शे में ही अचेत हो गए। वह घबराकर उन्हें सड़क किनारे उतार कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों से भी रिक्शा चालक की बात कराई। सीओ के मुताबिक, परिजन भी उसकी बातों से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि रिक्शे में ब्रह्मपुरी से एक तीसरा व्यक्ति भी सवार हुआ था। फरियाद के मुताबिक, वह बोलचाल में बंगाल निवासी लग रहा था। पुलिस अब उस तीसरे यात्री को भी पूछताछ के लिए तलाश रही है।

परिजनों ने जानकारी दी थी कि आस मोहम्मद बुधवार दोपहर अपनी छोटी बेटी असना को स्कूल से लेकर आए थे। इसके बाद नहाकर बिजली का सामान लेने के लिए घर से निकले थे। घटना के बाद पुलिस ने उनका फोटो एक व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया था, जिसे देखकर परिजनों ने उनकी पहचान की।


मृतक के बेटे फैजान ने बताया कि उन्हें अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्हें अभी किसी पर शक नहीं है। उन्होंने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। इसकी जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed