{"_id":"6a7de046331e30effb0b5aa2","slug":"suspicious-death-of-employee-at-punjabi-dhaba-family-creates-a-ruckus-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106296-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ढाबे पर कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ढाबे पर कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाद में नहीं दी तहरीर, दोनों ने किया समझौता
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। थाना दौराला क्षेत्र के दशरथपुर गांव स्थित पंजाबी ढाबे पर नौकरी करने वाले मटौर गांव निवासी राजन (44 वर्ष) की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी की मौत की सूचना मिलते ही ढाबे पर अफरातफरी मच गई। ढाबा संचालक आनन फानन में राजन को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद ढाबा संचालक राजन का शव घर लेकर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजन की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। राजन की मौत के बाद परिजनों ने भी वहां पर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही ढाबा संचालक से भी पूछताछ की।
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। राजन की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। थाना दौराला क्षेत्र के दशरथपुर गांव स्थित पंजाबी ढाबे पर नौकरी करने वाले मटौर गांव निवासी राजन (44 वर्ष) की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी की मौत की सूचना मिलते ही ढाबे पर अफरातफरी मच गई। ढाबा संचालक आनन फानन में राजन को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद ढाबा संचालक राजन का शव घर लेकर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजन की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। राजन की मौत के बाद परिजनों ने भी वहां पर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही ढाबा संचालक से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। राजन की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।