सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teacher Attempts Suicide Over LPG Cylinder Delay in Meerut, Agency Staff Intervene

Meerut: सिलिंडर न मिलने पर शिक्षक का हंगामा, एजेंसी पर सल्फास लेकर पहुंचे, कर्मचारियों ने बचाई जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Apr 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के सरधना में गैस सिलिंडर की डिलीवरी न होने से नाराज शिक्षक सल्फास की गोलियां लेकर भारत गैस एजेंसी पहुंच गए और आत्महत्या की कोशिश की। कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें समझाकर शांत कराया।

Teacher Attempts Suicide Over LPG Cylinder Delay in Meerut, Agency Staff Intervene
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में गैस सिलिंडर की डिलीवरी में देरी से नाराज एक शिक्षक ने भारत गैस एजेंसी पर आत्महत्या करने की कोशिश कर दी। शिक्षक सल्फास की गोलियां लेकर एजेंसी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उन्हें समझाकर शांत कराया।
Trending Videos


सिलिंडर न मिलने से नाराज होकर पहुंचे एजेंसी
जानकारी के अनुसार महादेव गांव निवासी कृष्ण स्वरूप त्यागी दशरथपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने चार अप्रैल को गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हुई। आरोप है कि इस दौरान वह कई बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ganga Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री आज हरदोई से करेंगे उद्घाटन, बिजाैली में पांच हजार लोग देखेंगे लाइव

एजेंसी पर सल्फास लेकर पहुंचे शिक्षक
कृष्ण स्वरूप त्यागी का आरोप है कि इसी बीच उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवर होने का मैसेज भी आ गया, जबकि उन्हें सिलिंडर मिला ही नहीं। इससे नाराज होकर मंगलवार शाम वह सल्फास की गोलियां लेकर कालंद चुंगी स्थित भारत गैस एजेंसी पहुंच गए। उन्होंने एजेंसी स्टाफ पर सिलिंडर की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और गोलियां खाने की कोशिश की।

कर्मचारियों ने समझाकर शांत कराया
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए उनके हाथ से गोलियां छीन लीं और उन्हें समझाकर शांत कराया। कर्मचारियों द्वारा जल्द ही सिलिंडर घर पहुंचाने का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।

एजेंसी मैनेजर नितिन के अनुसार उपभोक्ता के नाम पर दो गैस कनेक्शन चल रहे थे, जिनमें से एक ब्लॉक हो गया था। इसी कारण डिलीवरी में समस्या उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed