सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young Woman Jumps into Ganganahar Canal in Meerut, Dies Despite Rescue Attempt

Meerut: बस से उतरी और गंगनहर में कूद गई पीएचडी की छात्रा, जब तक बाहर निकाला, तब तक थम चुकी थी सांसें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Apr 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ के जानी पुल से एक युवती ने गंगनहर में छलांग लगाकर जान दे दी। युवकों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवती की पहचान बागपत निवासी पीएचडी छात्रा के रूप में हुई है।

Young Woman Jumps into Ganganahar Canal in Meerut, Dies Despite Rescue Attempt
मेरठ में आत्महत्या के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवती ने जानी पुल से गंगनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मौजूद युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए उसे नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

Trending Videos


बस से उतरकर पुल से लगाई छलांग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बागपत की ओर से आई एक रोडवेज बस से हल्के लाल रंग का सूट पहने एक युवती जानी गंगनहर पुल पर उतरी। कुछ देर तक वह पुल पर टहलती रही, जिससे किसी को कोई संदेह नहीं हुआ। अचानक युवती ने अपना महरून रंग का बैग पुल पर रखा और देखते ही देखते गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: राहत की बूंदों से धड़ाम हुआ पारा, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत

युवकों ने बचाने की कोशिश की
युवती को नहर में कूदते देख आसपास मौजूद कुछ युवक उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद पड़े। गांव चंदौरा के सामने युवकों ने करीब एक किलोमीटर तक तैरकर कड़ी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला, लेकिन काफी देर तक पानी में रहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बैग से मिला बस टिकट और दवाइयां
पुलिस को युवती के बैग से रोडवेज बस का टिकट और कुछ दवाइयां बरामद हुई हैं। टिकट बागपत जिले के टटीरी कस्बे से जानी तक का है, जिस पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे का समय अंकित है। पहले युवती की पहचान नहीं हो पाई थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।

पीएचडी छात्रा थी युवती
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि रात में युवती की पहचान उसके भाई रोहित पुत्र महेश निवासी हसनपुर मसूरी थाना खेकड़ा जिला बागपत ने अपनी बहन नेहा उर्फ कोमल (25) के रूप में की। परिजनों के अनुसार मृतका पीएचडी की छात्रा थी और घरेलू कारणों से अवसाद में थी। इसी कारण वह घर से बिना बताए निकल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed