सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenage girl goes missing after going to fetch items; father files missing person report.

Meerut News: सामान लेने गई किशोरी लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl goes missing after going to fetch items; father files missing person report.
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र के जिटौला गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। जिटौला निवासी जितेंद्र पुत्र प्रभु सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री गुनगुन (15) बृहस्पतिवार को गांव की एक किराना दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। काफी समय बीतने पर भी नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने थाना रोहटा पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी और बेटी की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed