{"_id":"5c724e3abdec22739c3ff302","slug":"terrorist-connection-of-islamic-education-hub-darul-uloom-deoband-in-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: तालीम नगरी को बदनाम कर रहा आतंकी कनेक्शन, हर वक्त खुफिया एजेंसियों के रडार पर देवबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: तालीम नगरी को बदनाम कर रहा आतंकी कनेक्शन, हर वक्त खुफिया एजेंसियों के रडार पर देवबंद
अवधेश पचौरी, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
deoband news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आतंकियों के निशाने पर अब पश्चिमी यूपी युवा हैं, जिन्हें जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी खुफिया तरीके से ट्रेनिंग भी दी रही है। यह खुलासा खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आया है। वहीं गुरूवार को देवबंद से दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद यह बात और भी पुख्ता हो गई है।
दुनिया भर में तालीम की नगरी के नाम से विख्यात देवबंद को आतंकी कनेक्शन बदनाम कर रहा है। एनआईए, एटीएस द्वारा कोई आतंकी पकड़ा जाता है तो उसका कनेक्शन किसी न किसी रूप में देवबंद से कनेक्शन निकलता रहा है। अब एटीएस ने देवबंद से ही जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार किए हैं, जिससे लोग फिर सवाल उठा रहे है कि आखिर देवबंद में बार बार इस तरह की गतिविधियां क्यों सामने आ रही हैं।
2 of 10
मदरसा
देवबंद में दारुल उलूम इस्लामिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, जो न केवल हिंदुस्तान बल्कि विदेशों तक विख्यात है। देश दुनिया के युवा यहां आकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। इसके अलावा भी देवबंद में बहुत से मदरसे हैं, जहां से दीनी तालीम दी जाती है।
3 of 10
deoband news
इस लिहाज से देवबंद को तालीम की नगरी कहा जाने लगा है। गुरूवार को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहनवाज तेली और आकिब अहमद मलिक की गिरफ्तारी में भी यह बात उजागर हुई कि वह देवबंद में पढ़ाई के बहाने पहुंचे थे और यहां तालीम की बजाय दहशतगर्दों को तैयार करने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
मदरसा
- फोटो : self
सिर्फ ये ही नहीं अमरोहा से पकड़ा आतंकी मोहम्मद सुहेल हो या 2017 में मुजफ्फरनगर के ग्राम कुटेसरा से आतंकी संगठन अंसारुल्ला बांग्ला का सक्रिय सदस्य अब्दुल्ला अल मामून। कोलकाता पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार रजाउल रहमान, लखनऊ के चारबाग स्टेशन से एटीएस द्वारा पकड़े गए इमरान, रजीमुद्दीन, मोहम्मद फिरदौस आदि सभी देवबंद में किसी न किसी रूप में रहे थे।
विज्ञापन
5 of 10
deoband news
इन दशहतगर्दों ने देवबंद की छवि को खराब कर दिया है। संदिग्धों के पकड़े जाने के कारण देवबंद हर समय एटीएस, एनआइए और खुफिया विभाग के रडार पर रहता है। कई-कई दिन एटीएस की टीम देवबंद में ही डेरा डाले रहती है। छात्रों एवं संदिग्ध मिलने वाले लोगों से पूछताछ करती रहती है। जिससे बाहर से आने वाले लोगों को भी कई बार परेशानी झेलनी पड़ती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।