सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The admission process at the Sports University will resume in June.

Meerut News: जून में खेल विवि में फिर शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
The admission process at the Sports University will resume in June.
विज्ञापन
- विवि की वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी, वर्तमान में चल रहा बीपीईएस कोर्स
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सरधना के सलावा में बन रहे खेल विश्वविद्यालय का कार्य निर्माणदायी संस्था और लोक निर्माण विभाग को 31 मई तक पूरा करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों खेल विवि के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए थे। वर्तमान में खेल विवि की ओर से बीपीईएस कोर्स चलाया जा रहा है। इसकी कक्षाएं मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में चल रही हैं। वर्ष 2026-27 सत्र के लिए भी बीपीईएस कोर्स में पंजीकरण की प्रक्रिया जून माह से शुरू होने की संभावना है। विवि की वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जनवरी 2022 को खेल विवि का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य शुरूआत में 90 एकड़ में किया जा रहा था लेकिन बाद में प्रदेश सरकार ने इसके लिए 10 एकड़ जमीन और दे दी। अब यह 100 एकड़ में बनकर तैयार होगा। दस एकड़ में खेल मैदान तैयार किए जाने हैंं। मुख्यमंत्री योगी ने जनवरी 2026 में यहां खेल विवि के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने निर्माण करने वाली संस्था के अधिकारियों को हर हाल में 31 मई तक यह कार्य पूरा करने को कहा था, लेकिन यह कार्य मई तक पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। अभी लगभग 90 प्रतिशत के आस पास कार्य हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिस्ट्रेशन ब्लॉक में अधिकांश कार्य हो चुका है लेकिन खेल मैदान का कार्य नहीं हो पाया है। इसके बिना कोई डिप्लोमा कोर्स चलना भी मुकिश्ल है। मुख्यमंत्री ने कुलपति का कार्यालय भी मई में यहीं से शुरू करने को कहा था। निर्माण पूरा न होने के कारण फिलहाल मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में कुलपति मेजर दीप अहलावत का कार्यालय है। इसके अलावा बीपीईएस पाठ्यक्रम की कक्षा भी यहीं पर चल रही हैं।
खेल विवि के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि विवि का कार्य तय समय में पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। इसे लेकर कुलपति की ओर से शासन को भी पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। विवि का कार्य पूरा होने के बाद कुछ नए कोर्स शुरू कराए जाएंगे। वहीं, वर्तमान में चल रहे बीपीईएस कोर्स के लिए जून में फिर से पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। खेल विवि की वेबसाइट sportsuniup.com पर छात्रों को सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया की जानकारी छात्रों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ जल्द ही बीपीएड और एमपीएड शुरू कराने की भी योजना है। दोनों कोर्स को लेकर राज्य सरकार की ओर से अनुमति हो चुकी है बस केंद्र की अनुमति बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed