{"_id":"697f84e9b9e83495c7099144","slug":"the-citys-roads-remained-congested-throughout-the-day-meerut-news-c-72-1-mct1011-148165-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिन भर जाम से जूझती रही शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिन भर जाम से जूझती रही शहर की सड़कें
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम मेंं फंसने से लोगों की ट्रेन छूटी, खुलवाने में यातायात पुलिस के छूटे पसीनेे
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर के चारों तरफ की सड़कें रविवार सुबह से लेकर शाम तक जाम की गिरफ्त में घिरी दिखाई दी। जाम में फंसे वाहन सवार राहगीरों को बुरा हाल रहा। वाहन निकालने को लेकर लोगों की आपस में कहासुनी हुई। अन्य लोगों ने समझाकर मामले को शांत कराकर आगे के लिए रवाना किया। जाम में फंसे कई लोगों की ट्रेन छूट गई।
दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड, बेगमपुल चौराहा, फुटबॉल चौराहा और बागपत रोड पर जाम के हालात बने रहे। जाम में फंसे कई यात्रियों का रेलवे स्टेशन तक पहुंचना मुश्किल हो गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की मार ने राहगीरों को परेशान कर दिया। दिल्ली रोड पर कारों, बाइकों और बसों की लंबी कतारें लग गईं। हापुड़ रोड पर एक किलोमीटर का सफर तय करने में एक घंटे का समय लग गया। जाम में फंसे वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली व हापुड़ रोड पर सवारियां भरने के लिए अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शा व टेंपों जाम की कसर पूरी कर दी। ट्रैफिक पुलिस ने जाम कम करने की पूरी कोशिश की। शहर के मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस दिखाई दी। दिल्ली रोड पर एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। देर शाम लोगों को जाम से मुक्ति मिली। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि कुछ जगह पर जाम की स्थिति बनी थी। ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाकर राहगीरों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
Trending Videos