सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The teenager and the accused were taken into custody

Meerut News: किशोरी व आरोपी को हिरासत में लिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The teenager and the accused were taken into custody
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे निवासी युवक गाजियाबाद से नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर ले आया। फलावदा पुलिस ने किशोरी व आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया।
Trending Videos

कस्बा निवासी युवक गाजियाबाद में रहकर काम करता है। बताया गया कि युवक गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग थाना क्षेत्र से एक किशोरी को बहला फुसला कर ले आया। आरोपी किशोरी को लेकर फलावदा पहुंच गया। किशोरी के परिजनों ने गाजियाबाद थाने में लापता होने की तहरीर दी। किशोरी के परिजन रविवार को सूचना मिलने पर फलावदा पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने किशोरी व आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। किशोरी की मां युवक को उनके कब्जे में देने की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस सुरक्षा का हवाला देते हुए युवक को उनके सुपुर्द नहीं किया। इसे लेकर किशोरी की मां आपा खो बैठी और उसने थाने के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने संबंधित थाने को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक संबंधित थाने की पुलिस थाने नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed