सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The work of laying the PU layer is complete, players will soon be able to run on the synthetic track.

Meerut News: पीयू लेयर डालने का काम पूरा, जल्द सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ेंगे खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 11 Feb 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
The work of laying the PU layer is complete, players will soon be able to run on the synthetic track.
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रैक पर लेयर डालने का कार्य हुआ पूराफोटो स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
स्पोर्टस स्टेडियम में तैयार होगी 8 लेन, जल्द खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा मैदान
Trending Videos

-मेरठ समेत आस पास के जिलों के खिलाड़ी करेंगे प्रेक्टिस
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहा सिंथेटिक ट्रैक निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 400 मीटर का ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। इसके ऊपर पीयू की लेयर डाल दी गई। अब इस पर 8 लेन तैयार की जाएंगी। इसके बाद कुछ समय इसे सूखने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवंबर 2024 में लगभग 8.58 करोड़ रुपये से सिंथेटिक ट्रैक का कार्य शुरू किया गया था। इसमें 400 मीटर 8 लेन ट्रैक। शॉटपुट ट्रैक समेत कई ट्रैक तैयार होने थे। जुलाई 2025 में कार्य पूरा होना था, लेकिन बरसात के कारण कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो सका। अब विभाग की ओर से यह कार्य अधिकांश पूरा कर दिया गया है। ट्रैक का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस पर पीयू की लेयर तैयार कर दी गई है। इसके अलावा 3000 मीटर स्टीपल चेज के पानी के गड्ढे, हर्डल आदि तैयार हो गए हैं। पोल वॉल्ट का स्टेज भी तैयार कर दिया गया है। अब इस पर लाइनिंग के साथ अंतिम रूम दिया जा राह है। उम्मीद है कि इस माह के आखिर तक यह ट्रैक खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा यहां राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों युवाओं को मिलेगा लाग
ट्रैक के बनने से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। वह यहां अभ्यास कर सकेंगे। आस पास के जिलों से भी खिलाड़ी यहां आएंगे और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed