सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Budget 2026: Announcement of budget for Hastinapur Development Scheme raises hopes

UP Budget 2026: हस्तिनापुर योजना के लिए बजट की घोषणा से जगी उम्मीद, विकास को तरस रही है पांडव नगरी

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 11 Feb 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: केंद्र के बाद प्रदेश सरकार ने भी हस्तिनापुर को विकसित करने की घोषणा बजट में की है। अगर घोषणा साकार हुई तो पांडव नगरी में पर्यटन चमक उठेगा। सुविधाएं मिलीं तो ऐतिहासिक स्थल सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। 

UP Budget 2026: Announcement of budget for Hastinapur Development Scheme raises hopes
हस्तिनापुर स्थित कर्ण मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र के बाद प्रदेश सरकार ने भी हस्तिनापुर को विकसित करने के लिए कदम बढ़ाया है। हस्तिनापुर विकास योजना के लिए बजट की घोषणा कर पांडव नगरी को बड़ी सौगात दी गई है। अगर ये घोषणा साकार होती है, तो दशकों से विकास को तरस रहा हस्तिनापुर पर्यटन का केंद्र बन सकता है। 
Trending Videos

 

प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को पेश किए गए बजट में पौराणिक और धार्मिक महत्व के स्थलों के विकास पर विशेष जोर दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि हस्तिनापुर और सारनाथ को विकसित कर उनकी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर महाभारत कालीन नगरी के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है। यहां के जैन, हिंदू और बौद्ध धार्मिक स्थलों की अपनी अलग पहचान है, लेकिन लंबे समय से सुनियोजित विकास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद अब स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में नई उम्मीद जगी है कि हस्तिनापुर को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान मिलेगा।
 

इससे पूर्व 1 फरवरी 2026 को केंद्र सरकार ने भी अपने बजट में हस्तिनापुर को देश के पांच प्रमुख स्थलों में शामिल करते हुए विकसित करने और पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ करने की घोषणा की थी। केंद्र और प्रदेश सरकारों की पहल से अब विकास कार्यों में तेजी आने की संभावना है।
 

प्रदेश सरकार ने मेरठ, मथुरा और कानपुर के लिए भी 750 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हस्तिनापुर में सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार संभव होगा। बुनियादी ढांचे के विकास से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। होटल, गाइड सेवा, परिवहन और हस्तशिल्प उद्योग को सीधा लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed