{"_id":"69cfd2317714536ae2076046","slug":"theft-in-two-houses-cash-mobile-and-valuables-stolen-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111859-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोहल्ले में रातभर चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोहल्ले में रातभर चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला इस्लामाबाद में बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने कई घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक ही रात में हुई घटनाओं से क्षेत्र में मोहल्ले के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया।
पीड़ित सिराजुद्दीन ने बताया कि उसके घर से मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। वहीं बिलाल के घर से चार मोबाइल, करीब 30 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह कस्बे में बंधक बनाकर लूट की अफवाह फैल गई, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई। हालांकि पुलिस जांच में फिलहाल लूट की पुष्टि नहीं हुई है। इसे चोरी की घटना माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने और जल्द ही घटना का खुलासा करने की मांग की है।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos