सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened to kill if sowing is stopped in the field

Meerut News: खेत में बुआई रोकने पर जान से मारने की धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 04 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Threatened to kill if sowing is stopped in the field
विज्ञापन
मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र के ग्राम डूंगरावली में भूमि विवाद को लेकर दबंगों द्वारा किसान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित रहीसुद्दीन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
Trending Videos


पीड़ित के अनुसार, उसके पिता को भूमि पट्टे के रूप में मिली थी, जिस पर वह खेती करता आ रहा है। हाल ही में उसने अपने खेत में गेहूं की फसल काटी थी। आरोप है कि 30 अप्रैल को वह खेत में ज्वार की बुआई करा रहा था तभी गांव के आधा दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने ट्रैक्टर चालक को भगा दिया और खेत में बुआई करने से रोकते हुए जान से मारने की धमकी दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed