फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three cattle thieves arrested; buffalo and equipment recovered.

Meerut News: तीन पशु चोर गिरफ्तार, भैंस और उपकरण बरामद

Sun, 26 Jul 2026 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three cattle thieves arrested; buffalo and equipment recovered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। इंचौली थाना पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक भैंस, एक छुरा, बड़ा दांव और रस्सी बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि 21 जुलाई को खरदौनी गांव निवासी जयपाल की एक भैंस, एक भैंसा, एक कटरा चोरी हो गया था। इस मामले में 24 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित कर संदिग्धों पर नजर रखी गई। शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खरदौनी और श्यामपुर के जंगल से रहीसु उर्फ चीता निवासी कस्बा लावड़, सिराजुद्दीन उर्फ सिराज निवासी गांव सठला थाना मवाना और इसरार निवासी कस्बा लावड़ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की भैंस बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी के पशुओं को काटकर बेचने की तैयारी में थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार रहीसु उर्फ चीता के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में अन्य आरोपियों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed