{"_id":"6a7ddfcc331e30effb0b5a9f","slug":"tractor-trolley-runs-over-woman-on-bike-she-dies-meerut-news-c-72-1-mct1010-157674-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लिसाड़ी गेट क्षेत्र के पिलोखड़ी रोड पर हुआ हादसा, पति घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के पिलोखड़ी रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी महिला को कुचलते हुए ट्रैक्टर चालक भाग गया। महिला की मौके पर मौत हो गई। पति भी घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी चालक व ट्रैक्टर की पहचान की जा रही है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया।
काशीराम कालोनी निवासी सबिया (50)के पहले पति शकील की सात साल पहले हापुड़ रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसने कचहरी में मुंशी का काम करने वाले जफर हसन निवासी काशीराम कालोनी से दूसरा निकाह कर लिया था। उसके दो बेटे आदिल (26) व वासिल(19) हैं।
बृहस्पतिवार सुबह सबिया पति जफर के साथ बाइक से कचहरी गई थी। वहां से दोपहर वह घर आने के बाद पति जफर हसन के साथ खैरनगर एक रिश्तेदारी में जा रही थी। पिलोखड़ी रोड पर जब वह फलक पैलेस के पास पहुंची तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में साइड मार दी। जफर हसन बाईं ओर जबकि सबिया दाईं ओर सड़क पर गिरी। सबिया ट्रैक्टर के नीचे आ गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे रौंदती चली गई। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सबिया ने मौके पर दम तोड़ दिया। जफर हसन को भी हाथ व पैर में चोट आई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि पूरे दिन यहां तेज रफ्तार से ट्रैक्टर-ट्रॉली व भारी वाहन गुजरते हैं। कई हादसे हो चुके हैं। हादसों की शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। उन्होंने आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक को पकड़ने व सख्त कार्रवाई की मांग की।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली है। इससे चालक व ट्रैक्टर की पहचान का प्रयास कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।