{"_id":"61fede4c22d99457cc23dd57","slug":"trailer-shown-in-five-years-this-time-will-show-original-picture-keshav-maurya-city-news-mrt575957939","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में दिखाया ट्रेलर, इस बार दिखाएंगे असली पिक्चर: केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में दिखाया ट्रेलर, इस बार दिखाएंगे असली पिक्चर: केशव मौर्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल में दिखाया ट्रेलर, इस बार दिखाएंगे असली पिक्चर: केशव मौर्य
मेरठ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ दक्षिण क्षेत्र के वीनस गार्डन में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेन्द्र तोमर के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कि 5 साल में ट्रेलर दिखाया गया है, पूरी पिक्चर अगले पांच साल में देखने को मिलेगी। सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे।
केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा है तो विकास है। इसलिए भाजपा फिर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा, सपा, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के हाथ पैर फूलने लगे हैं क्योंकि 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता ने फिर से पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिला का निर्णय ले लिया है। केशव ने कहा कि सपा गठबंधन प्रत्याशी के बिगड़े बोल का जवाब 10 फरवरी को जनता देगी। उन्होंने कहा कि 2019 में लोकसभा के चुनाव में भी कई पार्टियों ने मिलकर गठबंधन किया था तो यूपी से भाजपा के 64 सांसद जीत कर गए थे। भाजपा ने जनता से किए वादे पूरे किए हैं। प्रदेश से बूचड़खाने, मेरठ में सोतीगंज से वाहन काटने की मंडी खत्म की गई। आपराधिक कार्यों में जुटे लोगों को अब सड़कों पर चाऊमीन बेचनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा कि एक समय था कि उत्तर प्रदेश आए दिन दंगों की आग में झुलसता था। अब भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। अपराधी या तो यूपी छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेलों में बंद हैं। उन्होंने मतदान की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा, सुरक्षा, विकास चाहिए तो भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनानी होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, डॉ. सोमेंद्र तोमर,समय सिंह सैनी, सुनील भराला, इंद्रपाल सैनी, मनीष उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, पदम सिंह सैनी ,अरविंद मारवाड़ी, डॉक्टर सुनीता सैनी, राधेश्याम सैनी, प्रेमचंद सैनी, प्रमोद दीक्षित सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कवयित्री तुषा शर्मा ने केशव प्रसाद के आने से पहले एक कविता के जरिए गठबंधन प्रत्याशी पर वार किए।