{"_id":"69f7b580fbc261d441060481","slug":"unity-of-society-is-its-biggest-strength-sangeet-som-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1177985-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति: संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति: संगीत सोम
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 04 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजपूत महासभा के परिचय सम्मेलन में 273 युवक-युवतियों का पंजीकरण
- 168 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं माल्यार्पण कर किया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर मेरठ।
राजपूत महासभा के तत्वावधान में रविवार को राजपूत भवन, जनकपुरी में युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 6 राज्यों से आए 273 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया गया। अभिभावकों ने आपसी संवाद के माध्यम से बायोडाटा का आदान-प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह राघव और संचालन महासचिव ठाकुर बनी सिंह चौहान द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठित समाज को ही वास्तविक सम्मान प्राप्त होता है। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।”
समारोह के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 168 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित 90 गणमान्य व्यक्तियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ठाकुर विक्रम सिंह, उद्यमी ठाकुर कमल ठाकुर, ठाकुर राजकुमार सिसोदिया एवं भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर आशीष प्रताप सिंह रहे।
परिचय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश से आए युवक-युवतियों ने भाग लिया। लखनऊ, मैनपुरी, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कथा वाचक हरदोई से अनूप ठाकुर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चौहान, गजेंद्र सिसोदिया, आलोक सिसोद गिरवर सिंह भदोरिया, हरवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह सोम, देवेंद्र सिंह भाटी, युवा अध्यक्ष एवं पार्षद दिग्विजय सिंह चौहान, नवल सिंह राघव आदि रहे।
Trending Videos