{"_id":"659130ef7ed94156c40f5e96","slug":"up-asp-chief-chandrashekhar-said-that-mahapanchayat-will-be-held-on-10th-2023-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आसपा प्रमुख चंद्रशेखर बोले 10 को होगी महापंचायत, सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ अठाई जाएगी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आसपा प्रमुख चंद्रशेखर बोले 10 को होगी महापंचायत, सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ अठाई जाएगी आवाज
Sun, 31 Dec 2023 02:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:44 PM IST
सार
मेरठ में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने 10 जनवरी को महापंचायत का एलान किया है। कहा कि महापंचायत के तहत सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन
आसपा प्रमुख चंद्रशेखर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में आजाद समाज पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस तरह से सदन के अंदर पार्षदों के साथ मारपीट कर सदन का अपमान है। जिस तरह से सरकार के मंत्री और एमएलसी ने पार्षदों पर हाथ उठाया है वह संविधान के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री और एमएलसी के खिलाफ मुकदमा नही हुआ तो सभी संगठन मिलकर एक साथ विरोध करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने इसे सरकार की दमनकारी नीति बताया। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी की ओर से 10 जनवरी को एक पंचायत की जा रही है जिसमे इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों पार्षदों की ओर से भ्रस्टाचार के मामलों को सदन में उठाया गया जसके चलते उनके साथ ये व्यवहार किया गया। भाजपा के पार्षद व अन्य सदस्यों को डर था कि उनकी पोल खुल जाएगी, जिसके चलते दोनों पार्षद कुलदीप और आशीष की आवाज को दबाने का काम किया गया।
उन्होंने भाजपा महिला पार्षदों के द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने के मामले पर कहा कि भाजपा हमेशा से ऐसा ही करती आई है, दिनभर उनकी ओर से कुछ नही किया गया और देर शाम में छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए। जब भाजपा के मंत्री और एमएलसी मारपीट में घिरते नजर आए तो महिलाओं द्वारा झूठे आरोप लगवाए जा रहे है।
उन्होंने कहा जब ताज आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नही होगा तब तक पार्टी की ओर से विरोध किया जाएगा।