फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Assembly Election 2022: Jayant Singh has targeted on Chief Minister Yogi Adityanath in a Sabha in Meerut

UP Chunav 2022: जयंत बोले- बाबाजी की नजर में सभी गुंडे और माफिया हैं, उनकी नजर में एक गुंडा मैं भी हूं

Mon, 07 Feb 2022 02:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Feb 2022 02:40 PM IST
सार

मेरठ जनपद की सिवालखास सीट के लिए जनसभा करने पहुंचे चौधरी जंयत ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा बाबाजी की नजर में सभी गुंडे और माफिया हैं। उनकी नजर में मैं भी एक गुंडा हूं।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Jayant Singh has targeted on Chief Minister Yogi Adityanath in a Sabha in Meerut
जनसभा में बोलते चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सोमवार को रोहटा गांव पहुंचे। उन्होंने सिवालखास से गठबंधन प्रत्याशी हाजी गुलाम मोहम्मद के पक्ष में सभा को संबोधित किया। चौधरी जयंत सिंह ने कहा बाबाजी की सरकार शुरू से ही किसान विरोधी रही है। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि पूंजीपतियों से ही सारे काम करवा लिए जाएंगे तो किसानों का क्या होगा। चौधरी साहब हमेशा से ही किसानों के हित में खड़े रहे। मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबाजी की नजर में सभी गुंडे और माफिया हैं। उनकी नजर में एक गुंडा मैं भी हूं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि गांव में बाबा, दादाजी को कहा जाता है। योगी बाबा को क्या पता के बाबा किसे कहते हैं। उनका उग्र स्वभाव है, तो बताइए वो बाबा कैसे हुए। वह कहते हैं 10 फरवरी के बाद गर्मी शांत हो जाएगी। अब बाबा जी को कौन समझाए कि हमारे तो खून में ही गर्मी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Passed Away: 'स्वर साम्राज्ञी' के लिए मेरठ के गौरव ने सजा लिया संग्रहालय, हर कोना बयां करता है अलग कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब टेस्ट मैच खेलने का समय गया, अब 20-20 का समय है। भाजपा का विकेट गिराना है। उन्होंने जनता से लखनऊ में लठ गाड़ने के लिए जोश भरा। प्रधानमंत्री के बिजनौर कार्यक्रम रद्द होने पर जयंत सिंह ने कहा कि अच्छी धूप खिलने के बाद भी भाजपा का मौसम खराब है। इस दौरान सुनील रोहटा, वसीम राजा, मतलूब गौड़, राजपाल सिंह, फारूख हसन, नदीम चौहान, रणवीर दहिया, विनोद हरित आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: केशव प्रसाद मौर्य बोले- चुनाव बाद पार्टी नेतृत्व तय करेगा मेरी भूमिका, इन बड़े सवालों के दिए जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed